Dharuhera News: विश्व हिंदू परिषद की बैठक आयोजित

On: April 12, 2026 3:36 PM
Follow Us:
विश्व हिंदू परिषद की रविवार को महेश्वरी में मासिक बैठक आयोजित

Dharuhera News: धारूहेड़ा: विश्व हिंदू परिषद की रविवार को महेश्वरी में मासिक बैठक आयोजित की गई। जिसमें पहले हो चुके कार्यक्रम के बारे में समीक्षा की तथा आगे होने वाले कार्यक्रम के बारे में चर्चा हुई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ प्रवीण सोनी नगर प्रचार प्रमुख द्वारा की गई । इस मौके राम प्रसाद का बौद्धिक प्राप्त हुआ। उन्होंने परिषद के आगे की रूपरेखा व कार्यक्रमो की ​जिम्मेदारियों सोंपी।Dharuhera News

इस मौके पर नगर अध्यक्ष जितेंद्र यादव, प्रवीण , भूपेंद्र शर्मा, उमेश, श्यौराज, दिनेश, राखी शर्मा, रिंकी शर्मा, पुष्पा यादव , शैलजा शुक्ला, सरोज यादव, भावना, बेबी , आशा सुमन, संगीता आदि मौजूद रही।Dharuhera News

VISHVA HINDU PARISHAD

बता दे कि विश्व हिंदू परिषद (VHP) एक प्रमुख हिंदू संगठन है, जिसकी स्थापना वर्ष 1964 में हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्यों की रक्षा करना और सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में योगदान देना है। इस देशभर में कार्यकर्ता है तो हिदूओ को कार्यक्रम आयोजित कर जागरूक करते रहते है।

यह संगठन देश और विदेश में भी सक्रिय है और शिक्षा, सेवा, धार्मिक जागरूकता और सामाजिक कार्यों में भाग लेता है। कई स्थानों पर यह संगठन धार्मिक कार्यक्रम, यात्राएं, बैठकें और सामाजिक अभियानों का आयोजन करता है। बता दे कि विश्व हिंदू परिषद की गतिविधियां अक्सर सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक मुद्दों से जुड़ी होती हैं। हर जिले में कार्यकर्ताओं का दायित्व दिया जाता है तथा हर माह होने वाले कार्यक्र्म की योजनाएं तैयार की जाती है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now