धारूहेड़ा: जय बाबा मोहनराम सेवा संस्था की ओर से धारूहेड़ा बस स्टैंड स्थित राव शिवदीप मार्केट के पास रविवार को एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ नपा चेयरमैन अजय जांगड़ा और रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के बेटे एडवोकेट निशांत यादव ने रिबन काटकर किया। शिविर में 70 से ज्यादा युवाओं ने रक्तदान किया।

संस्था के प्रधान गोविंद ने बताया कि संस्था की ओर से हर साल 2 अक्टूबर को सामाजिक सरोकार के तहत रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है। मुख्य अतिथियों ने संस्था की पहल की सराहना करते हुए युवाओं से ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पार्षद निहाल रंगा, अनिल कुमार, राजकुमार , संस्था उपप्रधान विकास, बलजीत, चक्षु शर्मा और जितेंद्र शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।










