Rewari News Today: 16 अप्रैल 2026 से रेवाड़ी में जनगणना शुरू होने वाली है। जिले में स्वगणना के लिए ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की जाएगी। यह नागरिक पंजीकरण कर अपनी जानकारी खुद से भर पाएंगे। आपको बता दे इस बार जनगणना पूरी तरह से डिजिटल प्रणाली पर आधारित होने वाली है। 6 से 8 अप्रैल तक जिले के विभिन्न जगहों पर इसके लिए प्रशिक्षण भी दिया गया था।
9 से 11 अप्रैल तक हो रहा है प्रशिक्षण (Rewari News Today)
9 से 11 अप्रैल तक होने वाले प्रशिक्षण में 16 बैचों को प्रशिक्षण मिलने वाला है इसके बाद 15 से 17 और 20 से 22 तक विभिन्न जगहों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा। डीसी ने बताया कि सेल्फ एन्यूमरेशन की सुविधा गांव-गांव और वार्ड स्तर पर पहुंचाने का निर्देश जारी कर दिया गया है।
DC ने कहा की सभी विभाग अध्यक्ष अपने अधीन अधिकारीयों और कर्मचारियों को इसके लिए प्रेरित करें। आपको बता दे जानकारी जमा करने के बाद अधिकारियों को मैसेज और ईमेल के माध्यम से यूनिक सेल्फ एन्यूमरेशन आईडी मिलेगा। इसे गणनाकर्मी मौके पर पहुंच कर सत्यापित करेंगे।
DC अभिषेक मीणा ने दी जानकारी
DC अभिषेक मीणा ने कहा कि जनगणना दो चरणों में आयोजित होने वाली है। पहले चरण में 1 में से 30 में 2026 तक मकान का सूचीकरण होगा वहीं दूसरे चरण में 9 फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक जनगणना होगी।
आप स्व जनगणना में शामिल होना चाहते हैं तो आप अधिकारियों के द्वारा बताए गए सभी टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। आपको बता दे 16 अप्रैल से जिले में जनगणना शुरू होने वाली है।DC अभिषेक मीणा ने कहा कि जनगणना में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल हो। काफी लंबे समय की बाद जनगणना की प्रक्रिया हो रही है।


















