Bulldozer Action: रेवाडी के धारूहेड़ा में बसाई जा रहीं अवैध कॉलोनियों पर चला Bulldozer

On: June 5, 2025 5:34 PM
Follow Us:
Bulldozer Action: जिला नगर योजनाकार विभाग ने गुरूवार को धारूहेड़ा के गांव मसानी व गढ़ी अलावलपुर गांव के पास पांच एकड़ जमीन विकसित की जा रही अवैध काॅलोनियों में निर्माण तोड़े

 

Bulldozer Action: जिला नगर योजनाकार विभाग ने गुरूवार को धारूहेड़ा के गांव मसानी व गढ़ी अलावलपुर गांव के पास पांच एकड़ जमीन विकसित की जा रही अवैध काॅलोनियों में निर्माण तोड़े। टीम के पहुचते ही अफरा तफरी मच गई। Bulldozer Action

 

डीटीपी मंदीप सिहाग ने बताया कि गांव मसानी के पास बिना अनुमति के तीन एकड़ में 12 डीपीसी व पांच चारदीवारी तोड़ी गई हैं। इतना ही नहीं गांव अलावलपुर के पास तीन एकड़ में विकसित अवैध कालोनी में सात डीपीसी, एक निर्माणाधीन मकान पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई है। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। इसी के चलते प्लाट मालिकों आवाज दब रह गईBulldozer Action

पिछले कई माह से जिला नगर योजनाकार अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। अवैध निर्माणों पर तोड़फोड की कार्रवाई की जा रही है। जिला नगर योजनाकार ने आमजन से अनुरोध किया है कि नियंत्रित क्षेत्र में कोई भी अवैध निर्माण न करे तथा प्लाॅट खरीदने से पहले काॅलोनी की वैधता बारे सुनिश्चित करें।Bulldozer Action

किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले सरकार के नियमानुसार अनुमति लें। उन्होंने बताया कि अवैध काॅलोनी काटने वाले प्रापर्टी डीलर आमजन को सब्जबाग दिखाकर खाली भूमि पर प्लाॅट बेच देते हैं।Bulldozer Action

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now