Breaking news: हवाई सफर हुआ महंगा, गैस सिलेंडर हुआ इतना सस्ता, जानिए क्यों

BREAKING NEWS

Breaking news: देश मे महंगाई चरम सीमा पर है। मई माह से एक बार कई बदलाव किए गए है। चुनावो से पहले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर आज से 20 रुपए तक सस्ता हो गया है वहीं एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दाम बढ़ने से हवाई सफर महंगा हो सकता है।

गैस सिलेंडर के दाम 20 रुपए तक घटे
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज से 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर ( Gas cylinder)  के दाम 20 रुपए तक घटा दिए हैं। दिल्ली में दाम अब 19 रुपए घटकर 1745.50 रुपए हो गए हैं। पहले ये 1764.50 रुपए में मिल रहा था। वहीं कोलकाता में यह सिलेंडर अब 1859 रुपए में मिल रहा है, पहले इसके दाम 1879 रुपए थे।

 

जानिए मुंबई में क्या रहेगा रेट

मुंबई में कॉमर्शियल सिलेंडर 1717.50 रुपए से 19 रुपए कम हो कर 1698.50 का हो गया है। चेन्नई में कॉमर्शियल सिलेंडर 1911 रुपए का मिल रहा है। 14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह ₹803, कोलकाता में ₹829, मुंबई में ₹802.50 और चेन्नई में ₹818.50 का मिल रहा है।

हवाई सफर हुआ महंगा
ऑइल मार्केटिंग कंपनियों ने महानगरों में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। इससे हवाई सफर महंगा हो गया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली में ATF 749.25 रुपए महंगी होकर 1,01,642.88 रुपए प्रति किलोलीटर हो गई है।

About Sunil Chauhan

मीडिया लाइन में पिछले 8 साल से लगातार काम कर रहा हूँ। वर्तमान में Best24News.com डिजिटल बेवसाइट का admn हूँ। यहां क्राइम, मनोरजन,, रेलवे, रोडवेज, ​​शिक्षा व रूटिन की न्यूज अपडेट करता हूं।

View all posts by Sunil Chauhan