Home Haryana News Rewari Breaking News: कंटेनर से टकराई बोलेरो, एक व्यक्ति की मौके पर...

Rewari Breaking News: कंटेनर से टकराई बोलेरो, एक व्यक्ति की मौके पर मौत, चार गंभीर रूप से घायल

कंटेनर से टकराई बोलेरो, एक व्यक्ति की मौके

Rewari Breaking News: दिल्ली जयपुर हाईवे पर निखरी गांव के पास रविवार को एक भयानक हादसा हो गया। यहां रविवार को कंटेनर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया जिसके वजह से पीछे चल रही बोलेरो कंटेनर में जाकर घुस गई। यह हादसा इतना भयावा था की गाड़ी चलाने वाले युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सामने आई जानकारी के अनुसार गुरुग्राम के बसई गांव के रहने वाले योगेश अपने चार साथियों के साथ रविवार को जयपुर से गुरुग्राम बोलेरो से जा रहे थे तभी यह बड़ा हादसा हो गया।

कंटेनर में अचानक निखरी गांव के पास ब्रेक लगा दिया जिसके बाद पीछे चल रही बोलेरो कंटेनर में जाकर घुस गई और गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी चालक योगेश की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले ली है और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। गाड़ी चालक के विरुद्ध केस दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है।

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
Exit mobile version