Home Crime News Haryana Crime News: तालाब में मिला नवजात का क्षत-विक्षत शव, हालत देख...

Haryana Crime News: तालाब में मिला नवजात का क्षत-विक्षत शव, हालत देख कांप उठे लोग

तालाब में मिला नवजात का क्षत-विक्षत शव

Haryana Crime News: कुरुक्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने लोगो को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक तालाब में नवजात बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने जब पानी में कुछ संदिग्ध देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने शव को बाहर निकाला।

शव की स्थिति बेहद गंभीर और विचलित करने वाली थी। बच्चे के शरीर के कई अहम हिस्से गायब पाए गए, जिनमें आंखें, सिर और ब्रेन शामिल हैं। इसके अलावा प्राइवेट पार्ट और बाजू के हिस्से पर भी गहरे जख्म के निशान मिले हैं। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोग सन्न रह गए और पूरे क्षेत्र में डर का माहौल बन गया।

प्रारंभिक जांच में पुलिस दो संभावनाओं पर काम कर रही है। पहली, यह कि किसी ने नवजात को जन्म के बाद यहां फेंक दिया, और बाद में जलीय जीवों ने शव को नुकसान पहुंचाया। दूसरी संभावना किसी आपराधिक एंगल की भी जताई जा रही है, जिसे लेकर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और नजदीकी अस्पतालों व दाइयों से भी जानकारी जुटाई जा रही है, जिससे हाल ही में जन्मे बच्चों का रिकॉर्ड मिल सके।

स्थानीय लोग इस मामले में जल्द से जल्द सच्चाई सामने आने और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।फिलहाल, पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है और प्रशासन का कहना है कि जल्द ही इस रहस्य से पर्दा उठाया जाएगा। यह घटना एक बार फिर समाज को सोचने पर मजबूर करती है कि आखिर ऐसी घटनाएं कब तक होती रहेंगी।

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
Exit mobile version