Home Rewari News Election News: रेवाड़ी-धारूहेड़ा में BJP की अंदरूनी कलह तेज, CM सैनी की...

Election News: रेवाड़ी-धारूहेड़ा में BJP की अंदरूनी कलह तेज, CM सैनी की सभा पर टिकी नजरें

Election News: रेवाड़ी और धारूहेड़ा नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा में अंदरूनी कलह सामने आने लगी है। मतदान में केवल 14 दिन बाकी है ऐसे में पार्टी के भीतर गुटबाजी की चर्चाएं हो रही है। जिला मुख्यालय से लेकर धारूहेड़ा तक नेताओं के बीच तालमेल की कमी साफ दिखने लगी है, और इसका फायदा कांग्रेस उठा रही है।

10 मई को होने वाले मतदान में भाजपा के सामने अपनी साख बचाने की चुनौती है। रेवाड़ी और धारूहेड़ा दोनों सीटों पर पार्टी के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का विषय बन चुका है। 2 मई को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चुनावी जनसभा के लिए रेवाड़ी आ सकते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इस दौरे से पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की कोशिश भी की जाएगी।

इस पूरे विवाद में कांग्रेस भी सक्रिय हो गई है। पूर्व मंत्री Captain Ajay Singh Yadav ने भाजपा के अंदर चल रही खींचतान पर निशाना साधते हुए इसे जनता के जनादेश का अपमान बताया। उन्होंने विधायक लक्ष्मण सिंह यादव और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के बीच उम्मीदवार चयन को लेकर विवाद का गंभीर मुद्दा उठाया। चेयरमैन उम्मीदवारों के नाम घोषित करने में हुई देरी को लेकर यह चर्चा तेज हुई कि टिकट चयन को लेकर नेताओं में मतभेद हैं। अंततः दोनों जगह राव इंद्रजीत सिंह की पसंद के उम्मीदवारों को टिकट मिला।

धारूहेड़ा से भाजपा प्रत्याशी विनीता पीपल की पहली प्रेस वार्ता ने भी विवाद को और हवा दी। उन्होंने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री से लेकर जिला अध्यक्ष तक सभी का धन्यवाद किया, लेकिन विधायक लक्ष्मण सिंह यादव का नाम नहीं लिया। इस बात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं और बढ़ गईं।

24 अप्रैल को नामांकन के दौरान भी विधायक लक्ष्मण यादव की गैरमौजूदगी ने सवाल खड़े किए। रेवाड़ी में राज्यमंत्री गौरव गौतम और धारूहेड़ा में राजेश नागर की मौजूदगी में नामांकन हुआ, लेकिन विधायक की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही। हालांकि लक्ष्मण सिंह के द्वारा सभी अटकलें को खारिज किया जा रहा है।

 

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
Exit mobile version