हरियाणा में भाजपा ने की अहम नियुक्तियां, 25 जून के लिए लिस्ट की जारी, फटाफट देखें

On: June 22, 2025 8:23 PM
Follow Us:
BJP made important appointments in Haryana, released the list for June 25, see it quickly

भारतीय जनता पार्टी ने 25 जून को “आपातकाल के 50 वर्ष को काले अध्याय और संविधान हत्या दिवस’’ के रूप में मनाएगी।

इसी कड़ी में आपातकाल की विभिषिका के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए हरियाणा भाजपा ने हर जिले में कार्यक्रम तय किए हैं और प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने हर जिले में होने वाले कार्यक्रमों के लिए वक्ताओं की नियुक्तियां की है। इस बाबत भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने पत्र भी जारी किया है।

सुरेन्द्र पूनिया ने बताया कि इन कार्यक्रमों में वक्ता के रूप में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, केंद्रीय मंत्री, हरियाणा सरकार के मंत्री, प्रदेश महामंत्री (संगठन) राज्यसभा सांसद अलग-अलग जिलों में जाकर आपातकाल की विभिषिका को बताएंगे।

भाजपा द्वारा जारी पत्र के अनुसार पंचकूला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, ज्ञानचंद गुप्ता, अंबाला में असीम गोयल, रवि बतान, यमुनानगर में मंत्री महिपाल ढांडा, कुलभूषण गोयल, कुरूक्षेत्र में प्रो. एसपी सिंह बघेल, जवाहर सैनी मुख्य आपातकाल पर होने वाले कार्यक्रम में मुख्य वक्ता होंगे।

इसी तरह कैथल जिला में मंत्री अरविंद शर्मा, रेणू डाबला, करनाल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भारत भूषण जुयाल, पानीपत में कंवरपाल गुर्जर, जसबीर दोदवा, सोनीपत में मंत्री विपुल गोयल, सतीश नांदल, गोहाना में रामचंद्र जांगड़ा, समय सिंह भाटी, जींद में डा. कृष्ण मिड्डा, ललीत बतरा, रोहतक में डा. कमल गुप्ता, गुलशन भाटिया, झज्जर में मंत्री कृष्णलाल पंवार, कैप्टन भुपेंद्र सिंह मुख्य वक्ता होंगे।

डबवाली में होने वाले कार्यक्रम में मंत्री कृष्ण बेदी, निताशा सिहाग, सिरसा में मंत्री रणबीर गंगवा, अशोक गुर्जर, हांसी में राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, सुनीता दांगी, हिसार में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, मुकेश गौड़, फतेहाबाद में प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, दीपक शर्मा,

भिवानी में मनीष ग्रोवर, दयाराम यादव, दादरी में प्रदीप जैन, सुरेंद्र आर्य, रेवाड़ी में रामबिलास शर्मा, अमरपाल राणा, महेंद्रगढ़ में सुनील ग्रोवर, अभिमन्यु यादव, गुरुग्राम में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह,

गार्गी कक्कड़, गुरुग्राम ग्रामीण में गोविंद भारद्वाज, नागेन्द्र शर्मा मुख्य वक्ता होंगे। इसी तरह नूंह में मंत्री राजेश नागर, चरण सिंह तेवतिया, पलवल में मंत्री गौरव गौतम, गोपाल शर्मा, बल्लभगढ़ में रेखा शर्मा, प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता और फरीदाबाद जिला में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और दीपक मंगला मुख्य वक्ता रहेंगे।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने कहा कि आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर तक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली है।

अरविंद सैनी ने कहा कि 25 जून आपातकाल का काला अध्याय है। उन्होंने कहा कि संविधान हत्या दिवस के मौके पर आपातकाल की विभीषिका बताते हुए सभी जिलों में प्रदर्शनी लगेगी। आपातकाल के दौरान यातनाएं सहने वाले लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान भी किया जाएगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now