मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari: पशु व्यापारी से लूटपाट करने वाला चढा पुलिस के ​हत्थे

On: August 11, 2023 5:47 PM
Follow Us:

Best24News, Rewari:  दिल्ली जयपुर हाईवे पर व्यापारियों से मारपीट कर पशु व नकदी छीनने वाले गिरोह के पांचवे आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को अजमेर से काबू किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला अजमेर के गाँव मायापुर निवासी छग्ग़न के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में चार आरोपियों को पहले की काबू कर चुकी है।

 

क्या था मामला: पुलिस ने बताया कि जिला अजमेर के मोहल्ला लोंग्या के रहने वाले शुभम ब्यावर से पिकअप गाडी में 55 सूअर लेकर दिल्ली जा रहे थे। 15 मई को सुबह सुबह हाईवे पर स्वीफ्ट कार में सवार होकर आए पांच बदमाशो ने उसकी पिकअप को रूवका लिया।

INSTAGRAM की एक पोस्ट पर मिलते है 12 करोड, जानिए कौन है वह शक्स

वे कहने लगे थे आपकी गाडी हमारी गाडी को दुर्घटना करके आई है। आरोपी उनके पास से एक हजार रूपए नकदी व 55 सूअर अपनी गाड़ी में लोढ़ कर फरार हो गए थे।

ये किए थे काबू: मामला दर्ज करने के बाद सीआईए धारूहेड़ा ने आरोपी सचिन, छोटू सिंह, अमरसिंह व ललित को वारदात के तीन दिन बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। इस गिरोह से जुड़ा एक आरोपी फरार चल रहा था, जिसे शुक्रवार को काबू कर लिया है।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now