Rewari News: नई अनाज मंडी स्थित किसान भवन में भारतीय किसान यूनियन चढूनी की बैठक प्रधान समय सिंह की अगुवाई में हुई। यूनियन सरसों खरीद रोस्टर प्रणाली की मांग को जिला प्रशासन रेवाडी को ज्ञापन दिया। Rewari News
Mustard Purchase: MSP खरीद में देरी, सस्ते दामों में सरसों बेचने को किसान मजूबर ?
जिला प्रधान समय सिंह ने कहा कि पिछली बार सरसों खरीद से किसान काफी परेशान रहे और तीन-तीन दिन अनाज मंडी में रुकना पड़ा।
एक तो पहले ही एमएसपी पर खरीद लेट शुरू की जा रही है, वही अभी तक कोई रोस्टर भी बनाया गया है। सरकार की कार्यप्राणाली को लेकर बार बार चेताया जा रहा है, लेकिन कोई सुधार नहीं किया गया। सरकार किसान की समस्या को लेकर गंभीर नहीं है।
इसलिए इस बार सरकार रोस्टर प्रणाली से सरसों की खरीद करे ताकि किसान परेशान न हो। प्रधान ने कहा कि प्राइवेट लैब को बंद कराना चाहिए, क्योंकि प्राइवेट लैब वाले अपनी मनमानी से लैब निकालते हैं, जिससे किसानों को बहुत नुकसान होता है।
Good News : हरियाणा के इस शहर में Gas Pattern पर बनेगा 66 केवी सब स्टेशन
इस मौके पर किसान नेता वेद फोगाट, पुरुषोत्तम, बाबूलाल कालका, राज सिंह ढिल्लों, राजकुमार एससी सेल, मुन्नी, लक्ष्मी लिसाना, काजल कुमारी, नीरज कुमार व अन्य किसान नेता मौजूद रहे।