गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Aadhaar Card New Rules: अब घर बैठे फ्री में करें आधार अपडेट, जानिए कैसे ?

Written by: सुनील चौहान

Published:

  Aadhaar Card New Rules: अब आधार कार्डधारकों के लिए अपनी जानकारी अपडेट करना पहले से कहीं आसान हो गया है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने घोषणा की है कि…


 

Advertisement

Aadhaar Card New Rules: अब आधार कार्डधारकों के लिए अपनी जानकारी अपडेट करना पहले से कहीं आसान हो गया है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने घोषणा की है कि 14 जून 2026 तक आधार में ऑनलाइन सुधार पूरी तरह निशुल्क रहेगा।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

अब कार्डधारकों को नाम, पता, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर जैसी जानकारियों में बदलाव के लिए किसी आधार सेवा केंद्र की लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। यह प्रक्रिया माईआधार पोर्टल के माध्यम से घर बैठे ही पूरी की जा सकेगी।Aadhaar Card New Rules

यूआइडीएआइ के अनुसार, केवल बायोमीट्रिक अपडेट जैसे फिंगरप्रिंट, आइरिस स्कैन या फोटो में बदलाव के लिए ही कार्डधारकों को नजदीकी आधार केंद्र जाना पड़ेगा। इसके अलावा अन्य सभी सुधार ऑनलाइन किए जा सकेंगे।Aadhaar Card New Rules

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

 

Aadhaar Card New Rules: यूआइडीएआइ ने बताया कि यह पहल आधार सेवाओं को पारदर्शी और लोगों के लिए सुलभ बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है। वहीं, सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि हर पैन कार्ड धारक को 31 दिसंबर 2025 तक अपने पैन को आधार से लिंक करना अनिवार्य है। ऐसा न करने पर 1 जनवरी 2026 से पैन निष्क्रिय हो जाएगा।

कैसे करें AADHAR अपडेट

  • माईआधार पोर्टल पर जाएं
  • अपना आधार नंबर लागइन करें। इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा
  • इसके बाद अपडेट आधार का विकल्प चुनें और उन क्षेत्रों को चुनें, जिसे अपडेट करना चाहते हैं
  • अब संबंधित दस्तावेज अपलोड करें
  • रिक्वेस्ट सबमिट करें। फिर आप ऑनलाइन प्रगति ट्रैक कर सकते हैं।
  • वेरिफिकेशन के बाद आपके आधार प्रोफाइल में अपडेट स्वत: दिखने लगेंगे।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

इसके बाद कितनी रहेगी फीस

  • आधार अपडेट करने की फीस- 75 रुपये
  • नाम, पता या मोबाइल नंबर अपडेट के लिए- 125 रुपये
  • फिंगरप्रिंट, आइरिस स्कैन या फोटो अपडेट के लिए- मुफ्त
  • पांच से सात वर्ष और 15 से 17 वर्ष के बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट- 75 रुपये
  • 40 रुपये- आधार रीप्रिंट (प्रिंटेड कापी) के लिए
  • 700 रुपये घर पर नामांकन सेवा के लिए केवल पहले व्यक्ति के लिए।
  • उसके बाद प्रत्येक अतिरिक्त व्यक्ति के लिए 350 रुपयेAadhaar Card New Rules

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp