Narender Yadav: ह​नुमान चालिसा का पाठ कर बनाया यादगार, हरियाणा के नरेंद्र यादव ने एल्ब्रस को दूसरी बार किया फतह

On: September 28, 2023 7:26 AM
Follow Us:

हरियाणा: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव नेहरुगढ़ के युवा पर्वतारोही नरेन्द्र यादव ने 25 सितंबर को सुबह 10:45 पर यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी एल्ब्रस को दूसरी बार फतह कर लिया है। इस बार उन्होंने दूरी महज 3 दिन में यह दूरी तय की है। इस बार वहां पर बैठकर हनुमान चालिस का पाठ का यादगार बनाया है।Rewari: सूने मकान मे सेंघ, लाखों के जेवरात, नकदी व बाइक चोरी

 

2017 में पहले किया था फतह
अभियान का आयोजन एक्सप्लोरविदंसी की ओर से किया गया था। अभियान में पूरे विश्व से 12 पर्वतारोही शामिल थे। इस बार की गई फतह को यादगार बनाने के लिए चोटी पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। इससे छह साल यानि 2017 में गर्मी के मौसम में चोटी को पहली बार फतह किया था।

15 साल पहले शुरू किया था पर्वतारोहण
अपनी स्कूली पढ़ाई के दौरान 12 साल की उम्र में ही नरेन्द्र ने जम्मू-कश्मीर की पहाड़ियों पर चढ़कर अपने पर्वतारोहण की प्रारंभिक शुरूआत कर दी थी।

NARENDER YADAV 2

वर्ष 2008 से इन्होंने नियमित तौर से पर्वतारोहण का अभ्यास शुरू कर दिया था। उसके बाद महज 19 वर्ष की आयु में 6512 मीटर ऊंची भागीरथी-टू व 5612 मीटर ऊंची डीकेडी-टू के साथ कालिंदी पास व वासुकी ताल पास, लेह, गढ़वाल चोटी को फतह करके सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बने थे।

2012 में पर्वतारोहण के बेसिक, 2013 में एडवांस, 2015 में एमओआई, 2022 में सर्च एंड रेस्क्यू के साथ सभी कोर्स पास किए हैं।इसमें माउंट एवरेस्ट को 2016 व 2022 में 6 दिन में बिना अनुकूलन के फतह किया, किलिमंजारो को दो बार, एलब्रुस को ट्रैवल्स में, कोजास्को व ऑस्ट्रेलिया की 10 सबसे ऊंची चोटियों को दो बार फतह किया है।Ambala: महिला ने इस जगह छीपा रखी थी 51.95 ग्राम ​हेरोइन, चैकिंग की तो पुलिस के उड गए होश

इसके साथ विश्व की सभी वर्ल्ड रिकॉर्ड संस्थाओं ने इनको वर्ल्ड किंग का सम्मान दिया है। नरेन्द्र यादव ने बताया कि उनका अगला लक्ष्य अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी विंसन है।

जानिए आगे का क्या है सपना
आर्मी जवान कृष्णचंद के पुत्र नरेन्द्र यादव का सपना दुनिया के सभी सात महाद्वीपों को फतह कर विश्व रिकाॅर्ड का छाप छोड़ने की योजना है। नरेन्द्र ने पांच महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों को फतह कर अनेकों विश्व रिकार्ड बनाए हैं। इसके साथ दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी एकंकागुआ को फतह किया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now