रेवाड़ी में विहिप प्रांत कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक संपन्न: धर्मांतरण व ‘लव जिहाद’ के खिलाफ चलेगा जागरूकता अभियान

रेवाड़ी (Best24News): रेवाड़ी स्थित जांगिड़ भवन में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) हरियाणा प्रांत की दो दिवसीय प्रांत कार्यकारिणी बैठक एवं
प्रकाशित: 4 October 2026, 7:28 PM
रेवाड़ी में विहिप प्रांत कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक संपन्न: धर्मांतरण व ‘लव जिहाद’ के खिलाफ चलेगा जागरूकता अभियान
रेवाड़ी में विहिप प्रांत कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक संपन्न

रेवाड़ी (Best24News): रेवाड़ी स्थित जांगिड़ भवन में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) हरियाणा प्रांत की दो दिवसीय प्रांत कार्यकारिणी बैठक एवं प्रशिक्षण वर्ग का रविवार को समापन हो गया। 3 और 4 अक्टूबर तक आयोजित इस कार्यक्रम में प्रांत कार्यकारिणी के वरिष्ठ पदाधिकारियों तथा प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में ‘लव जिहाद’ के मामलों को रोकने के लिए समाज में व्यापक जागरूकता फैलाने और परिवारों के साथ नियमित संवाद स्थापित करने पर पर बल दिया।

रेवाड़ी में विहिप प्रांत कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक संपन्न
रेवाड़ी में विहिप प्रांत कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक संपन्न

इंद्रप्रस्थ क्षेत्र संगठन मंत्री नीरज धनोरिया के पावन सानिध्य में आयोजित इस बैठक में संगठन के आगामी कार्य विस्तार, प्रशिक्षण वर्गों, सामाजिक समरसता और समाज जागरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चिंतन-मंथन किया गया।

धर्मांतरण रोकने,लव जिहाद’ पर जागरूकता बढ़ाने पर जोर

बैठक में प्रांत संगठन मंत्री राधेश्याम और प्रांत मंत्री यशवंत शेखावत ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की योजना प्रस्तुत की। बैठक में प्रदेश में बढ़ रही धर्मांतरण की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की गई तथा ‘घर वापसी’ (सनातनी जड़ों की ओर लौटने) के अभियानों को गति देने की कार्ययोजना पर चर्चा हुई।महिलाओं एवं युवतियों को लक्षित करने वाले ‘लव जिहाद’ के मामलों को रोकने के लिए समाज में व्यापक जागरूकता फैलाने और परिवारों के साथ नियमित संवाद स्थापित करने पर विशेष बल दिया गया।

रेवाड़ी में विहिप प्रांत कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक संपन्न
रेवाड़ी में विहिप प्रांत कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक संपन्न

अशोक सिंघल जन्म शताब्दी वर्ष और नियमित सत्संग योजना
वरिष्ठ प्रचारक ईश्वर लाल ने बताया कि स्व. अशोक सिंघल जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर पूरे हरियाणा में सामाजिक समरसता को केंद्र में रखकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
संगठन मंत्री नीरज धनोरिया ने कहा कि सत्संग संगठन की रीढ़ है। उन्होंने हर खंड, प्रखंड और जिला स्तर पर सप्ताह में एक निश्चित दिन, एक समय और एक स्थान पर नियमित सत्संग की मजबूत व्यवस्था लागू करने की योजना साझा की।

ये पदाधिकारी रहे मौजूद: इस मौके पर मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की कार्यकर्ताओं ने सुंदर रंगोली और पारंपरिक तिलक लगाकर सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में रेवाड़ी जिलाध्यक्ष राधेश्याम, जिला मंत्री परमेश कुमार सहित जिला टोली के कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई। इस दौरान आगामी प्रशिक्षण वर्गों और जिला-प्रखंड स्तर पर संगठन की गतिविधियों को गति देने के निर्णय लिए गए।

सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Google News

Follow Now