दिल्ली-रेवाड़ी रेलखंड की 24 ट्रेनें रद्द, यहां देखें ट्रेनों की पूरी लिस्ट !

Train Cancelled List: Best24News: रेलवे में यात्रा करने वालों के लिए जरूरी सूचना है। दिल्ली-रेवाड़ी रेलखंड में ट्रेन संचालन में
प्रकाशित: 4 October 2026, 7:02 AM
दिल्ली-रेवाड़ी रेलखंड की 24 ट्रेनें रद्द,  यहां देखें  ट्रेनों की पूरी लिस्ट !
दिल्ली-रेवाड़ी रेलखंड की 24 ट्रेनें रद्द, यहां देखें ट्रेनों की पूरी लिस्ट !

Train Cancelled List: Best24News: रेलवे में यात्रा करने वालों के लिए जरूरी सूचना है। दिल्ली-रेवाड़ी रेलखंड में ट्रेन संचालन में तेजी और सुरक्षा के लिए दिल्ली सराय रोहिल्ला और पालम स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का कार्य किया जा रहा है। रेलवे की ओर से यात्रियों से अपील की है कि 5 से 8 अक्टूबर के बीच स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन का शेड्यूल और लाइव रनिंग स्टेटस अवश्य जांच लें। यात्री किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए रेलवे की हेल्पलाइन 139 या एनटीईएस (NTES) ऐप का सहारा ले ।

5 से 8 अक्टूबर तक ट्रेनो में रहेगा बदलाव: रेलवे से मिली जानकरी के अनुसार ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के चलते 7 अक्टूबर 2026 को 6 घंटे का मेगा ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस ब्लॉक की वजह से 5 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2026 तक इस रूट से होकर गुजरने वाली 24 ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि 8 ट्रेनों को परिवर्तित रूटों से चलाया जाएगा।

ये 24 ट्रेनें रहेंगी रद्द

5 अक्टूबर 2026
ट्रेन संख्या 14087: दिल्ली – जैसलमेर एक्सप्रेस

6 अक्टूबर 2026

  • ट्रेन संख्या 12215: दिल्ली सराय रोहिल्ला – बांद्रा टर्मिनस गरीब रथ
  • ट्रेन संख्या 12216: बांद्रा टर्मिनस – दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ
  • ट्रेन संख्या 14088: जैसलमेर – दिल्ली एक्सप्रेस
  • ट्रेन संख्या 15307: तिलक ब्रिज – सिरसा
  • ट्रेन संख्या 20983: भुज – दिल्ली सराय रोहिल्ला

7 अक्टूबर 2026

  • ट्रेन संख्या 12985: जयपुर – दिल्ली सराय रोहिल्ला डबल डेकर
  • ट्रेन संख्या 12986: दिल्ली सराय रोहिल्ला – जयपुर डबल डेकर
  • ट्रेन संख्या 12065: अजमेर – दिल्ली सराय रोहिल्ला जनशताब्दी
  • ट्रेन संख्या 12066: दिल्ली सराय रोहिल्ला – अजमेर जनशताब्दी
  • ट्रेन संख्या 22452: चंडीगढ़ – बांद्रा टर्मिनस
  • ट्रेन संख्या 15308: सिरसा – तिलक ब्रिज
  • ट्रेन संख्या 26481: जोधपुर – दिल्ली कैंट वंदे भारत
  • ट्रेन संख्या 26482: दिल्ली कैंट – जोधपुर वंदे भारत
  • ट्रेन संख्या 20984: दिल्ली सराय रोहिल्ला – भुज
  • ट्रेन संख्या 64095: नई दिल्ली – शकूरबस्ती पैसेंजर
  • ट्रेन संख्या 74033: दिल्ली सराय रोहिल्ला – फर्रूखनगर
  • ट्रेन संख्या 74036: फर्रूखनगर – दिल्ली सराय रोहिल्ला
  • ट्रेन संख्या 54421: दिल्ली – रेवाड़ी
  • ट्रेन संख्या 54417: दिल्ली – रेवाड़ी
  • ट्रेन संख्या 74003: दिल्ली – रेवाड़ी
  • ट्रेन संख्या 74002: रेवाड़ी – दिल्ली
  • ट्रेन संख्या 54310: हिसार – दिल्ली पैसेंजर

8 अक्टूबर 2026
ट्रेन संख्या 22451: बांद्रा टर्मिनस – चंडीगढ़ एक्सप्रेस

इन ट्रेनों के बदले रूट: रेलवे के अनुसार 14662 जम्मूतवी – बाड़मेर (6 अक्टूबर) 14321 बरेली – भुज (7 अक्टूबर) 09524 शकूरबस्ती – ओखा (7 अक्टूबर) 09523 ओखा – साबरमती (6 अक्टूबर) 19403 भुज – दिल्ली (6 अक्टूबर) 14312 भुज – बरेली (6 अक्टूबर) 09203 वेरावल – हरिद्वार (6 अक्टूबर) 20424 पातालकोट एक्सप्रेस (फिरोजपुर कैंट – सिवनी) (7 अक्टूबर)

ऐप से लेटेस्ट अपडेट: रेलवे की ओर से यात्रियों से अपील की है कि 5 से 8 अक्टूबर के बीच स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन का शेड्यूल और लाइव रनिंग स्टेटस अवश्य जांच लें। यात्री किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए रेलवे की हेल्पलाइन 139 या एनटीईएस (NTES) ऐप का सहारा ले सकते हैं। क्योंकि काफी ट्रेनों में बदलाव किय जा रहा हैं

हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे।

Join WhatsApp

Join Now

Google News

Follow Now