रेवाड़ी: दिल्ली जयपुर हाईवे पर रायल पेपर होटल में डांडिया को लेकर 17 अक्टूबर को रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता गोविंदा ‘हरियाणवी क्वीन’ प्रांजल दहिया और मशहूर कलाकार हैरी डागर दर्शकों को अपनी अदाओं से रंगारंग प्रस्तुति देगें।
पहली बार होगा इतना बडा कार्यक्र्म: रेवाड़ी में “Bollywood Dandiya Night 2026” कार्यक्रम पहली बार आयोजित होने जा रह है। इस कार्यक्रम में सुपरस्टार गोविंदा मुख्य आकर्षण होंगे। यह धमाकेदार कार्यक्रम 17 अक्टूबर 2026 को शाम 7:00 बजे से रात 10:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
बिना टिकट नो एंट्री: रेवाड़ी में पहली बार आयोजित होने जा रही “Bollywood Dandiya Night 2026” में केवल कपन को ही एट्री मिलेगी। मेल व फिमेल के लिए 6100 रूपए की टिकट तथा 12 साल से कम के लिए फीस 2100 रूपए रखी गई है।
रेवाड़ी के गढ़ी बोलनी रोड स्थित रॉयल पेपर होटल एंड रिसॉर्ट्स (Royal Pepper Hotels & Resorts) में सजेगा। कायक्रम में रोचक बनाने के लिए गोविंदा के साथ-साथ इस डांडिया नाइट में ‘हरियाणवी क्वीन’ प्रांजल दहिया और मशहूर कलाकार हैरी डागर भी मौजूद रहेंगे।









