नाहड में सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना

On: September 27, 2026 8:56 PM
Follow Us:
कोसली (Best24News): कोसली के नाहड में कांग्रेस सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा

कोसली (Best24News): कोसली के नाहड में कांग्रेस सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और मतदाता सूची का पारदर्शी होना सबसे जरूरी है। हुड्डा ने आरोप लगाया कि एसआईआर (SIR) प्रक्रिया के तहत कई वैध मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, जिस पर सरकार और चुनाव आयोग को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

कोसली (Best24News): कोसली के नाहड में कांग्रेस सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा
कोसली (Best24News): कोसली के नाहड में कांग्रेस सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा

अहीरवाल में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर धार देने और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने के उद्देश्य से रविवार को नाहड़ स्थित समारोह स्थल पर एक विशाल कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री जगदीश यादव ने की। इस दौरान क्षेत्रभर से पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ नेताओं का जोरदार स्वागत किया।

 

उन्होंने प्रदेश की मौजूदा कानून-व्यवस्था और आर्थिक स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि जनता आज बदलाव चाहती है।सांसद दीपेंद्र हुड्डा और पूर्व मंत्री जगदीश यादव ने कार्यकर्ताओं को जीत का मूलमंत्र देते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत उसके बूथ स्तर का कार्यकर्ता होता है।

कोसली (Best24News): कोसली के नाहड में कांग्रेस सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा
कोसली (Best24News): कोसली के नाहड में कांग्रेस सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा

गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद स्थापित करें और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं।पार्टी की जनहितैषी नीतियों और संदेशों को घर-घर तक पहुंचाकर नए साथियों को संगठन से जोड़ें। सम्मेलन के दौरान बूथ प्रबंधन, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय और आगामी अभियानों की रूपरेखा पर मंथन हुआ।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुभाष छाबड़ी, दीवान सिंह चौहान, अनिल यादव पाल्हावास, ओमप्रकाश, सोनू हुड्डा, ऋषि यादव, रमेश ठेकेदार, श्याम यादव, डॉ. अनिल, बिजेंद्र हुड्डा, रामफल कोसलिया, मनोज यादव, सुरेंद्र यादव नाहड़ ने भी संबोधन किया।

इस मौके पर रेखा दहिया, जवान सिंह मेहरा, मनोज यादव टखौरा, संदीप डाबला, कुलजीत चौधरी, कैलाश यादव, एडवोकेट सुरेश यादव, मनोज यादव जाटूसाना और नाहड़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत गौड़ सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now