सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा पोर्टल से होगी मोतियाबिंद की फ्री सर्जरी: जानिए कैसे करें पंजीकरण

On: September 27, 2026 8:40 PM
Follow Us:
सेवा से संकल्प और संकल्प से सिद्धि के रास्ते पर बढ़ रहा है हरियाणा प्रदेश- डॉ. अर्चना गुप्ता

रेवाड़ी (Best24News): भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नवनियुक्त हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह समाज के अंतिम व्यक्ति तक निस्वार्थ भाव से सेवा पहुंचाने का पवित्र अवसर है। सेवा भाव से लिया गया संकल्प ही ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय लक्ष्य की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त करेगा।

 

सेवा से संकल्प और संकल्प से सिद्धि के रास्ते पर बढ़ रहा है हरियाणा प्रदेश- डॉ. अर्चना गुप्ता
सेवा से संकल्प और संकल्प से सिद्धि के रास्ते पर बढ़ रहा है हरियाणा प्रदेश- डॉ. अर्चना गुप्ता

डॉ. अर्चना गुप्ता रेवाड़ी में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन को संबोधित कर रही थीं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी द्वारा समाज सेवा को व्यवस्थित रूप देने के लिए ‘नमो सेवा पोर्टल’ की शुरुआत की गई है

 

सेवा से संकल्प और संकल्प से सिद्धि के रास्ते पर बढ़ रहा है हरियाणा प्रदेश- डॉ. अर्चना गुप्ता
सेवा से संकल्प और संकल्प से सिद्धि के रास्ते पर बढ़ रहा है हरियाणा प्रदेश- डॉ. अर्चना गुप्ता

वॉलंटियर के रूप में पंजीकरण: कोई भी नागरिक इस पोर्टल पर लॉगिन कर अपनी रुचि के अनुसार सामाजिक व सेवा कार्यों के लिए खुद को वॉलंटियर (स्वयंसेवक) के रूप में पंजीकृत कर सकता है। स्थानीय भाजपा इकाइयां इन स्वयंसेवकों को हर संभव मदद प्रदान करेंगी। निःशुल्क मोतियाबिंद (Cataract) ऑपरेशन: डॉ. अर्चना गुप्ता ने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से सफेद मोतियाबिंद के मरीजों का पंजीकरण कराया जा सकता है। मुख्यमंत्री के सहयोग तथा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के समन्वय से पंजीकृत मरीजों की मोतियाबिंद की सर्जरी बिलकुल मुफ्त कराई जाएगी।

सेवा से संकल्प और संकल्प से सिद्धि के रास्ते पर बढ़ रहा है हरियाणा प्रदेश- डॉ. अर्चना गुप्ता
सेवा से संकल्प और संकल्प से सिद्धि के रास्ते पर बढ़ रहा है हरियाणा प्रदेश- डॉ. अर्चना गुप्ता

उन्होंने प्रत्येक नागरिक से प्रतिदिन कम से कम एक सेवा कार्य करने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को ‘नमो सेवा पोर्टल’ से जोड़ने की अपील की। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर डॉ. अर्चना गुप्ता ने रेवाड़ी के विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव, बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली सहित अहीरवाल क्षेत्र के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now