रेवाड़ी (Best24News): रेवाड़ी जिला के नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों का मौके पर ही समाधान करने के उद्देश्य से जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति (कष्ट निवारण समिति) की मासिक बैठक सोमवार, 28 सितंबर को आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी (Public Health) एवं लोक निर्माण (PWD) मंत्री
करेंगे।
बाल भवन परिसर रेवाड़ी में होगी बैठक: रेवाड़ी के उपायुक्त (DC) अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित परिवादों (शिकायतों) की गहन समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित एजेंडे में शामिल शिकायतों के अलावा, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा मौके पर आए आम नागरिकों की समस्याओं को भी सुनेंगे और संबंधित विभागीय अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश देंगे।
अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद: बता दे इस बैठक को सुचारू बनाने और शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस मौके पर जिले के समस्त विधायक, विभिन्न सरकारी विभागों के अध्यक्ष व आला अधिकारी जिला परिषद, पंचायत व नगर निकाय समितियों के चेयरमैन जिला कष्ट निवारण समिति के मनोनीत सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।












