हरियाणा से लौटा मानसून, सुबह शाम बदला मौसम, जानिए कब होगी बारिश

On: September 25, 2026 7:26 AM
Follow Us:
हरियाणा से लौटा मानसून, सुबह शाम बदला मौसम, जानिए कब होगी बारिश
हरियाणा से लौटा मानसून, सुबह शाम बदला मौसम, जानिए कब होगी बारिश

Best24News: हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई प्रक्रिया शुरू हो गई । मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यमुनानगर जिले के कुछ हिस्सों को छोड़कर प्रदेश के लगभग 21 जिलों से मानसून की पूरी तरह विदाई हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार 2 से 3 दिनों तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा। हालांकि, 26 और 27 सितंबर को हरियाणा के कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी तथा 28 को बारिश् की संभावना हैं

 

26 से बादल छाएंगे, 28 को बारिश होगी

अगले 2 से 3 दिनों तक प्रदेश भर में मौसम मुख्य रूप से शुष्क और साफ बना रहेगा। हालांकि, 26 और 27 सितंबर को हरियाणा के कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी या आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है। 28 सितंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिसके प्रभाव से कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।असली बदलाव 28 सितंबर से देखने को मिलेगा, जब उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने जा रहा है।

इसके असर से हरियाणा के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बन रही है। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद उत्तरी-पश्चिमी हवाएं और जोर पकड़ेंगी, जिससे आने वाले दिनों में रातों के तापमान में और तेज गिरावट आएगी और ठंड का अहसास गहरा जाएगा।

मानसून के जाते ही हवा का रुख बदलते ही सूबे में मौसम के दोहरे मिजाज का असर साफ दिखने लगा है—जहां दोपहर के समय तीखी धूप पसीना छुड़ा रही है, वहीं ढलती शाम के साथ रातों में हल्की गुलाबी ठंडक का अहसास शुरू हो गया है। यही स्थिति पड़ोसी राज्यों में भी है, पंजाब के लगभग 92% हिस्से, राजस्थान, गुजरात और उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों से भी मानसून वापस लौट चुका है। मानसून के जाते ही अब मौसम के तेवर बदलने लगे हैं।

दिन में गर्मी, रात को ठंड: मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो बुधवार को हरियाणा का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट आई है। प्रदेश में सबसे गर्म दिन गुरुग्राम में दर्ज हुआ, जहां पारा 38.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ज्यादातर जिलों में दिन का तापमान 33 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

ढलती रातों में उत्तरी हवाओं की दस्तक से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। रेवाड़ी जिले के बावल और पंचकूला में न्यूनतम पारा 20.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। महेंद्रगढ़ और गुरुग्राम में भी रात का तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। दिन और रात के इस बदलते तापमान से आम लोगों की दिनचर्या और पहनावे पर असर दिखने लगा है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now