हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली के यात्रियो की हुई बल्ले, जोधपुर और गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

On: September 25, 2026 7:09 AM
Follow Us:
रेवाड़ी (Best24News)  त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हरियाणा व राजस्थान के लोगो का बडा तोहफा
रेवाड़ी (Best24News)  त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हरियाणा व राजस्थान के लोगो का बडा तोहफा

रेवाड़ी (Best24News)  त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हरियाणा व राजस्थान के लोगो का बडा तोहफा दिया है। रेलवे ने जोधपुर और गोरखपुर के बीच साप्ताहिक स्पेशल जोधपुर और गोरखपुर  ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन रेवाड़ी होकर संचालित होगी। दोनों दिशाों में ट्रेन के नौ-नौ फेरे होंगे। बता दें इस स्पेशल ट्रेन से हरियाणा राजस्थान, , दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

 

यहां पढे टाइम टेबल: रेलवे के अनुसार जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल 1 अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को जोधपुर से चलेगी। वहीं, गोरखपुर-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल 2 अक्तूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी। वहीं वापसी में गोरखपुर से ट्रेन रात 11 बजकर 25 मिनट पर रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5:30 बजे जोधपुर पहुंचेगी। रेवाड़ी स्टेशन पर वापसी के दौरान ट्रेन शाम 4 बजकर 50 से 5 बजे तक रुकेगी।

जोधपुर से ट्रेन शाम सवा 4 बजे रवाना होकर अगले दिन रात साढ़े 8 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। रेवाड़ी स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव तड़के ढाई बजे से 2 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। यात्रियो का कहना है त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे का बडा फैसला है।

20 डिब्बों की होगी स्पेशल ट्रेन

स्पेशल ट्रेन में 2 सेकंड एसी, 4 थर्ड एसी, 8 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बे सहित कुल 20 डिब्बे होंगे ट्रेन मार्ग में मेडता रोड, डेगाना, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा और बस्ती स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now