Bst24News: हरियाणा के मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं.। ऐसे में जानें कि आखिर आने वाले दिनों में हरियाणा में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है। हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई प्रक्रिया तेजी से पूरी हो रही है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यमुनानगर जिले के कुछ हिस्सों को छोड़कर प्रदेश के लगभग 21 जिलों से मानसून की पूरी तरह विदाई हो चुकी है। यही स्थिति पड़ोसी राज्यों में भी है, पंजाब के लगभग 92% हिस्से, राजस्थान, गुजरात और उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों से भी मानसून वापस लौट चुका है। मानसून के जाते ही अब मौसम के तेवर बदलने लगे हैं।
दिन में गर्मी, रात को ठंड: दिन के समय जहां धूप से हल्की गर्मी बनी हुई है, वहीं रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बुधवार को प्रदेश में दिन का औसतन तापमान सामान्य से 1.7°C अधिक दर्ज किया गया।
दूसरी ओर, रात के समय हल्की ठंडक की आहट शुरू हो चुकी है। राज्य का औसत न्यूनतम तापमान 0.2°C गिरा है। रेवाड़ी के बावल और पंचकूला में रात का पारा सबसे कम 20.8°C दर्ज किया गया।
एनसीआर में सबसे ज्यादा गर्मी : प्रदेश भर में बारिश थमने और साफ आसमान की वजह से दिन में धूप की तल्खी बनी हुई है। औसतन अधिकतम तापमान में 0.1°C की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो कि सामान्य से 1.7°C ज्यादा है। सबसे अधिक तापमान 38.2°C गुरुग्राम में रिकॉर्ड हुआ। ज्यादातर जिलों में दिन का पारा 33°C से 37°C के बीच बना हुआ है। आगामी दिनों में दिन का तापमान 33°C से 35°C के आसपास स्थिर रहने की संभावना है।
जानिए हरियाणा में अगले सात दिन कैसा रहेगा मौसम?
- 24 सितंबर को मौसम साफ रहने की उम्मीद है. कुछ इलाकों में हल्के बादल छा सकते हैं
- 25 सितंबर को राज्य में मौसम गर्म और आमतौर पर सूखा रहने की उम्मीद है. हल्के बादल छाए रहने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. IMD ने इस दिन हरियाणा के लिए कोई खास चेतावनी जारी नहीं की है.
- 26 सितंबर को हरियाणा में मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. ज्यादातर इलाकों में मौसम सूखा रह सकता है और आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं.
- 27 सितंबर को दिन में गर्मी बनी रह सकती है. कुछ जगहों पर बादल दिख सकते हैं, लेकिन पूरे राज्य में बारिश की कोई खास चेतावनी नहीं है. हिसार में ज़्यादा से ज्यादा तापमान 35°C के आसपास रहने की उम्मीद है.
- 28 सितंबर को मौसम थोड़ा हल्का हो सकता है. आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं और ज्यादा बारिश के कोई संकेत नहीं हैं. हल्की बारिश हो सकती है.
- 29 सितंबर को मौसम ज्यादातर साफ और सूखा रहने की उम्मीद है. वहीं मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है. हल्के बादल छाए रह सकते है और गर्मी से राहत मिलने की संभावना है.
तीन दिन रहेगा ऐसा मौसम: मौमस विभाग के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आसमान में बादल छाए रहेंगे और मौसम में बदलाव आएगा. मौसम एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पश्चिम विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर 28 से 30 सितंबर के बीच रहने की संभावना है. इस दौरान हरियाणा के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. तापमान में भी थोड़ी गिरावट आ सकती है.













