रेवाड़ी(Best24News) हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार 3 अक्तूबर को जिला न्यायालय रेवाड़ी, सब-डिवीजन कोसली और बावल में स्पेशल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।अदालत में केवल चेक बाउंस से संबंधित मामलो की सुनवाई होगी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डॉ. रेनू सोलखे ने बताया कि स्पेशल लोक अदालत रेवाड़ी, कोसली बावल व कोसली में आयोजित की गई। इस बार अदालत में चेक बाउंस से संबंधित मामलों को आपसी समझौते के आधार पर निपटाने के लिए रखा गया है।
उन्होंने बताया कि लोक अदालत का उद्देश्य पक्षकारों को आपसी सहमति से मामलों का त्वरित और सरल समाधान उपलब्ध करवाना है। चेक बाउंस के मामलों में दोनों पक्षों की सहमति से विवाद का निपटारा किया जा सकता है, जिससे समय और धन की बचत होगी।










