धारूहेड़ा में भूमि पूजन के साथ रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू

On: September 22, 2026 9:33 PM
Follow Us:
धार्मिक कार्यक्रमों के बीच भूमि पूजन एवं भगवान श्रीराम का ध्वजारोहण किया गया।
धार्मिक कार्यक्रमों के बीच भूमि पूजन एवं भगवान श्रीराम का ध्वजारोहण किया गया।

Best24News: धारूहेड़ा। कस्बे के मुख्य बाजार स्थित रामलीला स्थल लाला मनीराम बाग में श्री राम रामलीला क्लब के तत्वावधान में 08 अक्टूबर से शुरू होने वाले रामलीला मंचन की तैयारियां भूमि पूजन के साथ प्रारंभ कर दी गई हैं। धार्मिक कार्यक्रमों के बीच भूमि पूजन एवं भगवान श्रीराम का ध्वजारोहण किया गया।

भूमि पूजन का कार्य रामलीला समिति के वरिष्ठ कलाकारों रतन चंद सैनी, लीला राम सैन और प्रधान दिलीप सिकरवाल ने किया। इसके उपरांत सभी कलाकारों और पदाधिकारियों ने मंचन की तैयारियों को औपचारिक रूप से शुरू किया। साथ ही रामलीला कलाकारों ने मंचन का अभ्यास भी प्रारंभ कर दिया।

धार्मिक कार्यक्रमों के बीच भूमि पूजन एवं भगवान श्रीराम का ध्वजारोहण किया गया।
धार्मिक कार्यक्रमों के बीच भूमि पूजन एवं भगवान श्रीराम का ध्वजारोहण किया गया।

जानकारी देते हुए श्री राम रामलीला समिति के प्रधान दलीप सीकरवाल ने बताया कि भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ 08 अक्टूबर से लाला मनीराम बाग मे किया जाएगा। इसके लिए पदाधिकारियों की अगुवाई में टीम बनाकर कार्य तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि 74वें रामलीला मंचन को रोचक और आकर्षक बनाने के लिए हास्य, नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन बीच-बीच में किया जाएगा।

इस अवसर पर लीलाधर सैन, रतन चंद सैनी,रमेश सिकरवाल, राहुल जोशी, राजकुमार शर्मा, गौतम शर्मा, नवल सैनी, विद्यासागर, सुभाष जांगड़ा, सुभाष अग्रवाल, टोनी सोनी, सोनू दायमा,प्रेम चंद शौर्या, जोगिंदर चौहान सहित रामलीला समिति के पदाधिकारी, कलाकारों सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now