रेवाड़ी-रिंगस रूट पर इन ट्रेनो का संचालन बंद, यहां देखे लिस्ट

On: September 22, 2026 1:58 PM
Follow Us:
Train Cancelled
रेलवे यात्रा ध्यान दें।

रेवाड़ी(Best24News)  उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में कुंड, पाली और खोरी स्टेशनों पर पैच डबलिंग कार्य किया जा रहा है। इसी के चलते रेवाड़ी-रिंगस-फुलेरा रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित है। इसके चलते कई ट्रेने प्रभावित होगी। यानि काम के चलते कई ट्रेनो के रूट बदल दिए गए है वहीं कई रद्द कर दी गई हैं

 

24 तक सितंबर  रहेगी ये ट्रेने बंद: रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार मुख्य कार्य अवधि 24 सितंबर तक है। इसके चलते कुछ ट्रेनें रद्द, कुछ आंशिक रूप से रद्द और कुछ बदले हुए मार्ग से संचालित की जा रही हैं। रेलवे से यात्रियों को घर से निकलने से पहले रेलवे की साइट पर चैक करन की अपील की है।

 

रेवाड़ी-फुलेरा के बीच चलने वाली 19620 रेवाड़ी-फुलेरा, 19619 फुलेरा-रेवाड़ी और 19621 फुलेरा-रेवाड़ी ट्रेनें 24 सितंबर तक रद्द रहेंगी। इसी प्रकार 59709 जयपुर-भिवानी और 59710 भिवानी-जयपुर ट्रेनें भी 24 सितंबर तक रद्द रहेंगी।इसके अलावा 14087 दिल्ली-जैसलमेर और 22950 दिल्ली सराय रोहिल्ला-बांद्रा टर्मिनस ट्रेनें रेवाड़ी-अलवर-बांदीकुई-जयपुर-फुलेरा होकर संचालित होंगी। इनका ठहराव अलवर, बांदीकुई, दौसा, गांधीनगर जयपुर और जयपुर स्टेशनों पर रहेगा।बता दे कि कुछ तिथियों पर 59633 रेवाड़ी-रिंगस और 59634 रिंगस-रेवाड़ी ट्रेनें भी रद्द रहेंगी। वहीं 19618 रेवाड़ी-मदार जंक्शन सेवा 24 सितंबर तक रेवाड़ी-फुलेरा के बीच रद्द रहेगी।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now