धारूहेड़ा में पार्किंग से गाड़ियों की बैटरियां चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

On: September 8, 2026 5:55 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा में पार्किंग से गाड़ियों की बैटरियां चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

धारूहेड़ा: (Best24News) थाना धारूहेड़ा पुलिस को मंगलवार को एक बडी सफलता मिली है। धारूहेड़ा के ट्रांसपोर्ट दफ्तर की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों से बैटरियां चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी की गई दो बैटरियां बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गांव निखरी निवासी योगेश और ईश्वर के रूप में हुई है।

पार्किंग में खड़ी गाड़ियों से चोरी हुई बैटरियां

पुलिस के अनुसार, गुरुग्राम के मॉडल टाउन निवासी राजकुमार ने 7 सितंबर को थाना पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में ट्रांसपोर्ट मालिक ने बताया कि उनका दिल्ली गुजरात फ्लीट कैरियर्स के नाम से कार्यालय धारूहेड़ा के प्लॉट नंबर 16 में स्थित है। उसके कार्यालय पर वाहन खडे रहते है। राजकुमार के अनुसार, रात करीब 2 बजे अज्ञात चोरों ने प्लॉट नंबर 16 और खटावली पार्किंग में खड़ी गाड़ियों से बैटरियां चोरी कर लीं। शिकायत मिलने पर थाना धारूहेड़ा पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

 

पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान टीम ने गुप्त सूचना और तकनीकी सहायता के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव निखरी निवासी योगेश और ईश्वर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई दो बैटरियां बरामद की हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now