हरियाणा में 15 जिलों में अलर्ट, धारूहेड़ा में झमाझम बारिश

On: September 5, 2026 12:08 PM
Follow Us:
हरियाणा में 15 जिलों में अलर्ट, धारूहेड़ा में झमाझम बारिश

हरियाणा में मौसम विभाग ने 15 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने चेतावनी देने हुआ ​कहा कि हरियाणा के 15 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वही रेवाड़ी के कस्बा धारूहेड़ा में शनिवार सुबह से बारिश जारी है।

 

हाइवे पर जलभराव: सुबह से ही हो रही बारिश के चलते हाईवे पर जगह जगह जलभराव हो गया है। बता दे कि हरियाणा में मानसून की सक्रियता अभी पूरी तरह कमजोर नहीं हुई है। हरियाणा में अगले दो दिन तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) और मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने बुलेटिन में पांच, छह और आठ सितंबर को प्रदेश के कई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर वर्षा की चेतावनी दी है।

बता दे कि मौसम विभाग यह चेतावनी चार सितंबर के लिए भी थी, जिसका असर विभिन्न जिलों में तेज वर्षा के रूप में देखने को मिला। इसके बाद वर्षा में कमी आने के संकेत हैं, लेकिन मानसून की गतिविधि पूरी तरह समाप्त होने का पूर्वानुमान नहीं है।

इन जिलों में बारिश् का अलर्ट: मौसम विभााग के अनुसर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में मूसलाधार बारिश की संभावना है। जबकि हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जींद और रोहतक जैसे पश्चिमी व मध्य जिलों में मौसम परिवर्तनशील रहेगा और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

दो दिन होगी झमाझम बारिश: मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किय है। प्रदेश में मानसून टर्फ की स्थिति और उत्तरी हरियाणा के ऊपर बने साइक्लोनिक सरकुलेशन (चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र) के कारण मानसूनी गतिविधियां एक बार फिर जोर पकड़ रही हैं। 5 से 7 सितंबर के दौरान मौसम खराब रहने के आसार हैं और 8 सितंबर से मानसून की सक्रियता में कमी आ सकती है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now