मसानी बैराज व साहिबी नदी संरक्षण को लेकर पंचायत घर में हुई अहम बैठक

On: September 4, 2026 4:41 PM
Follow Us:
मसानी बैराज व साहिबी नदी संरक्षण को लेकर पंचायत घर में हुई अहम बैठक

धारूहेड़ा (Best24News): मसानी बैराज और साहिबी नदी के पर्यावरण संरक्षण तथा बैराज में जमा गंदे व प्रदूषित पानी के स्थायी समाधान को लेकर शुक्रवार को पंचायत घर मसानी में एक बैठक आयोजित की गई। जगदीश खरकड़ा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में क्षेत्र के गणमान्य लोगों, पंचायत प्रतिनिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने हिस्सा लिया और रणनीति पर विचार-विमर्श किया।

बैठक के दौरान सेवानिवृत्त रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर कमल सिंह ने मसानी बैराज की समस्या के समाधान के लिए अब तक चलाए गए अभियानों की जानकारी साझा की। क्षेत्र की जनता द्वारा हस्ताक्षर अभियान, पदयात्राएं और ट्रैक्टर-ट्रॉली रैलियों के माध्यम से लगातार आवाज उठाई जा रही है। इस संबंध में रेवाड़ी विधायक को 16 अगस्त 2026 तथा बावल विधायक को 20 अगस्त 2026 को ज्ञापन सौंपकर आगामी विधानसभा सत्र में मसानी बैराज का मुद्दा प्रमुखता से उठाने की मांग की गई थी।

 

मसानी बैराज व साहिबी नदी संरक्षण को लेकर पंचायत घर में हुई अहम बैठक
मसानी बैराज व साहिबी नदी संरक्षण को लेकर पंचायत घर में हुई अहम बैठक

मुख्यमंत्री से करेगें मुलाकात: बता दें कि 5 सितंबर की शाम मुख्यमंत्री का रेवाड़ी आगमन हो रहा है और वे 6 सितंबर को ‘रेवाड़ी हाफ मैराथन’ में हिस्सा लेंगे। दोनों विधायकों (रेवाड़ी व बावल) से फोन पर संपर्क साधकर पूर्व में दिए गए आश्वासन के अनुसार मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात कराने का अनुरोध किया गया। दोनों विधायकों ने आश्वासन दिया है कि मुख्यमंत्री के आगमन पर जागृत नागरिकों के इस प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री से अवश्य मिलवाया जाएगा।

जड़थल से मसानी तक पाइपलाइन बिछाने की मांग: प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान मसानी बैराज से आगे गंदा पानी निकालने के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यों के लिए मुख्यमंत्री और विधायकों का धन्यवाद किया जाएगा। यह मांग रखी जाएगी कि जड़थल से लेकर मसानी तक केवल 6 किलोमीटर के क्षेत्र में पाइप दबाकर गंदे पानी की निकासी सुनिश्चित की जाए।

मसानी बैराज व साहिबी नदी संरक्षण को लेकर पंचायत घर में हुई अहम बैठक
मसानी बैराज व साहिबी नदी संरक्षण को लेकर पंचायत घर में हुई अहम बैठक

बैठक में जिला पार्षद निरंजन सिंह, भड़साना सरपंच भूप सिंह, ब्लॉक समिति सदस्य धीरज यादव, सत्यवान यादव, महावीर यादव , रामपाल यादव, रविंद्र, हनीश शर्मा (जीतपुर), पूर्व सरपंच नवल सिंह (डूंगरवास), धर्मपाल मास्टर, मोहर सिंह (निखरी), दिनेश यादव, राजेश रसगन, निहाल लंबरदार, सरपंच प्रतिनिधि विकास यादव (खरखड़ा), देवेंद्र सिंह यादव (निगांनियावास), बिशन सिंह लंबरदार (रालियावास), कृष्ण मिस्त्री (मसानी), सरपंच प्रतिनिधि रामगढ़ भगवानपुर, अनिल यादव, अजय मीणा (जड़थल), थानेदार महिपाल (फदनी) सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now