धारूहेड़ा: गांव डूंगरवास में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर राधा-कृष्ण मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। मंदिर परिसर रंग-बिरंगी रोशनी और सजावट से जगमगा उठा। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
कमेटी सदस्य प्रदीप पंच ने बताया कि मंदिर में हर वर्ष जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाता है, जिसमें ग्रामीण बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
वहीं ब्रिजेंद्र ने बताया कि शाम को चांद निकलने के बाद गांव के लोग मंदिर में पहुंचकर भगवान राधा-कृष्ण के दर्शन करते हैं और प्रसाद ग्रहण करते हैं। जन्माष्टमी को लेकर पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण बना रहा । इस मौके पर फौजी सज्जन, अमरजीत, जितेंद्र, सुरेंद्र, संजय, ओमप्रकाश और विवेक सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।













