रेवाड़ी में फर्जी IPS बनकर 19.76 लाख की ठगी: डिजिटल अरेस्ट-ब्लैकमेलिंग गिरोह का एक और शातिर राजस्थान से गिरफ्तार

On: September 4, 2026 2:17 PM
Follow Us:
रेवाड़ी में फर्जी IPS बनकर 19.76 लाख की ठगी: डिजिटल अरेस्ट-ब्लैकमेलिंग गिरोह का एक और शातिर राजस्थान से गिरफ्तार

रेवाड़ी (Best24News): साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये ऐंठने वाले​ गिरोह से जुडे एक आरोपित को काबू किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी राजस्थान के भरतपुर जिले के गांव लाडलाका का निवासी अजरुदीन है। बता दे इस हाई-प्रोफाइल डिजिटल ठगी मामले में पुलिस दो आरोपियों को पहले ही काबू कर चुकी है।

क्राइम ब्रांच का IPS बताकर बिछाया था जाल

जांच अधिकारी के अनुसार, ठगी की यह वारदात यादव नगर (रेवाड़ी) निवासी बलबीर सिंह के साथ हुई थी। पीड़ित के पास एक अनजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को दिल्ली के द्वारका सेक्टर-16 क्राइम ब्रांच का IPS अधिकारी राठौर बताया। इतना ही नहीं फर्जी अधिकारी ने दावा किया कि पीड़ित का एक अश्लील वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो रहा है और उसके खिलाफ केस दर्ज हो चुका है।

मीडियाकर्मी का फर्जी नंबर: जब पीड़ित ने वीडियो हटाने की गुहार लगाई, तो आरोपी ने एक कथित मीडियाकर्मी का नंबर दिया। उस नंबर पर संपर्क करने पर वीडियो डिलीट करने के नाम पर पहली किस्त में 12,100 रुपये ट्रांसफर करवाए गए।

डरा-धमकाकर ऐंठे करीब 20 लाख रुपये

इसके बाद ठगों के गिरोह ने पीड़ित को लगातार कानूनी कार्रवाई और लोक-लाज का डर दिखाकर अपने जाल में फंसाए रखा। आरोपियों ने अलग-अलग किस्तों में पीड़ित से कुल 19 लाख 76 हजार 600 रुपये फर्जी बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए। जब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ, तो उन्होंने साइबर थाना रेवाड़ी में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

नूंह और डींग के दो आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार
मामला दर्ज होने के बाद साइबर पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर पूर्व में दो मुख्य आरोपियों को दबोचा लिया गया है।

  • साबीर: निवासी गांव महू चोपड़ा (जिला नूंह, हरियाणा)
  • राहुल: निवासी गांव उचकी (जिला डींग, राजस्थान)

बता दे अब रेवाड़ी पुलिस ने गुरुवार को इस गिरोह के तीसरे सदस्य अजरुदीन (निवासी लाडलाका, भरतपुर) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और गिरोह के अन्य फरार सदस्यों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now