धारूहेड़ा: धारूहेड़ा नपा में तीन दिन पहले निविर्रोध बने सबसे युवा उपचेयरमैन अमन राव ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात की। इस मौके पर उनके साथ रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव, सैनी सभा के पूर्व प्रधान खेमचंद सैनी, टयूरिस्ट कोप्लेक्स के पूर्व चेयरमैन राव इद्रपाल, पूर्व पार्षक नानक भी साथ रहे।

बता दे नपा में 31 अगस्त को उपचेयरमैन के लिए चुनाव हुए थे। धारूहेड़ा में एक तरफे बहुमत के चलते अमन राव का निर्विरोध् ही उपचेयरमैन नियुक्त कर दिया गया। उपचेयरमैन के चुनाव से पहले राव इंद्रपाल व अमन राव ने भाजपा की सदस्यता ली थी तथा मुख्यमंत्री का आशीर्वाद भी लिया था। उपचेयरमैन बनने के बाद चंडीगढ स्थित कार्यालय पहुंचक उनके मुलाकात की। उपचेयरमैन ने मुख्यमंत्री को धारूहेड़ा बुलाने की अपील की।

बता दें कि उपचेयरमैन पद के चुनाव की तारीख घोषित होने के साथ ही अमन राव के समर्थक सक्रिय हो गए थे। समर्थकों ने पार्षदों से संपर्क साधने के साथ लगातार बैठकें कीं। उप चेयरमैन चुने गए अमन राव का परिवार धारूहेड़ा के प्रतिष्ठित जेलदार परिवार से जुड़ा है। उनके दादा राव इंद्रपाल हरियाणा पर्यटन विभाग के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। परिवार की धारूहेड़ा के साथ रेवाड़ी की राजनीति में पकड़ रही है। अमन राव को विधायक लक्ष्मण सिंह यादव और सांसद राव इंद्रजीत सिंह के समर्थन के चलते ही ये सफलता मिली है।














