Weather Alert: मौसम विभाग के अनुसार 4 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। राजस्थाान में 4 से 7 सितंबर के दौरान भरतपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग में तेंज बारिश होगी। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- पूर्वी भारत के ऊपर बना वेल मार्क लो प्रेशर एरिया (WML) उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और आसपास के लगे पश्चिम बंगाल, ओडिशा तट पर है।
ये आगामी 24 घंटों में धीरे-धीरे उत्तरी ओडिशा, झारखंड की ओर आगे बढ़ने की संभावना है। मानसून ट्रफ अभी जम्मू, चंडीगढ़, शाहजहांपुर, वाराणासी होकर लो-प्रेशर सिस्टम से गुजरते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इस सिस्टम के असर से राजस्थान में बारिश का दौर शुरू होगा।
तेज बारिश की भी संभावना: राज्य में 4 से 7 सितंबर के दौरान भरतपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने तथा कहीं-कहीं हल्की, मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कोटा संभाग के जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश भी हो सकती है।
राजस्थान में मानसून ब्रेक आज से खत्म हो सकता है। बुधवार और गुरुवार को पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 4 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
बता दे कि बीते 4 दिन से राजस्थान के किसी जिले में बरसात नहीं हुई है। सितंबर का पहला दिन भी सूखा रहा। बारिश नहीं होने से पारा फिर 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। बीते 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर में 39.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। जयपुर, अजमेर, बीकानेर, जोधपुर संभाग के कई शहरों का तापमान 34 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ।