Breaking News: रेलवे में यात्रा करने वालो के लिए जरूरी न्यूज है। घर से निकलने से पहले ट्रेन रूट व समय जरूर चैक कर लें। बता दे कि उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल पर दिल्ली सराय रोहिल्ला-पटेलनगर-पालम स्टेशन के बीच आटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के चलते ब्लाक लिया जा रहा है। इसी कई ट्रेनो का रूट में बदलाव तथा कई ट्रेनो को केसिल किया जा रहा हैं
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि जिसकी वजह से कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। कई ट्रेन रद रहेंगी तो कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया है। वहीं कुछ ट्रेनों के संचालन अवधि में बदलाव किया है।
रद ट्रेनों की सूची (Cancelled train in October 26 )
तिथि ट्रेन नंबर मार्ग / नाम स्थिति
5 अक्टूबर 14087 दिल्ली – जैसलमेर रद
6 अक्टूबर 12215 दिल्ली सराय – बांद्रा टर्मिनस रद
6 अक्टूबर 12216 बांद्रा – दिल्ली सराय रोहिल्ला रद
6 अक्टूबर 14088 जैसलमेर – दिल्ली रद
6 अक्टूबर 54309 दिल्ली – हिसार रद
6 अक्टूबर 15307 तिलकब्रिज – सिरसा रद
6 अक्टूबर 54316 हिसार – रेवाड़ी रद
6 अक्टूबर 54315 रेवाड़ी – हिसार रद
6 अक्टूबर 20983 भुज – दिल्ली सराय रद
7 अक्टूबर 12985 जयपुर – दिल्ली सराय रद
7 अक्टूबर 12986 दिल्ली सराय – जयपुर रद
7 अक्टूबर 12065 अजमेर – दिल्ली सराय रद
7 अक्टूबर 12066 दिल्ली सराय – अजमेर रद
7 अक्टूबर 22452 चंडीगढ़ – बांद्रा टर्मिनस रद
7 अक्टूबर 15308 सिरसा – तिलकब्रिज रद
7 अक्टूबर 26481 जोधपुर – दिल्ली कैंट (वंदे भारत) रद
7 अक्टूबर 26482 दिल्ली कैंट – जोधपुर (वंदे भारत) रद
7 अक्टूबर 20984 दिल्ली सराय – भुज रद
7 अक्टूबर 54421 दिल्ली – रेवाड़ी रद
7 अक्टूबर 54417 दिल्ली – रेवाड़ी रद
7 अक्टूबर 74003 दिल्ली – रेवाड़ी रद
7 अक्टूबर 74002 रेवाड़ी – दिल्ली रद
7 अक्टूबर 54310 हिसार – दिल्ली रद
8 अक्टूबर 22451 बांद्रा टर्मिनस – चंडीगढ़ रद
इन ट्रेनों का किया रूट चेंज
ट्रेन नंबर 14662, जम्मूतवी-बाड़मेर छह अक्टूबर को जम्मूतवी से चलकर परिवर्तित मार्ग दिल्ली-रोहतक-भिवानी-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में भिवानी स्टेशन पर ठहराव करेगी। ट्रेन नंबर 14321, बरेली- भुज ट्रेन सात अक्टूबर को बरेली से चलकर परिवर्तित मार्ग दिल्ली-रोहतक-भिवानी-रेवाड़ी होकर संचालित होगी।
परिवर्तित मार्ग में भिवानी स्टेशन पर ठहराव करेगी। ट्रेन नंबर 09524, शकूरबस्ती-ओखा सात अक्टूबर को शकूरबस्ती से चलकर परिवर्तित मार्ग रोहतक-भिवानी-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में भिवानी स्टेशन पर ठहराव करेगी। ट्रेन नंबर 09523, ओखा-साबरमती ट्रेन छह अक्टूबर को ओखा से चलकर परिवर्तित मार्ग नई रेवाड़ी – भिवानी-रोहतक होकर संचालित होगी।














