रवि मसीत ने SP को सौंपा ज्ञापन, IGU Rewari में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग

On: August 25, 2026 6:49 PM
Follow Us:
विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को लेकर एक  ज्ञापन सौंपा

IGU Rewari :    रेवाड़ी (Best24News): मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU) परिसर में विद्यार्थियों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और शांतिपूर्ण शैक्षणिक माहौल बनाए रखने के लिए रवि मसीत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक (SP) हेमेंद्र मीणा से मुलाकात की तथा विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को लेकर एक  ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन सौंपते हुए छात्र नेता रवि मसीत ने एसपी हेमेंद्र मीणा को सुझाव दिया कि इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में हजारों छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा प्रशासन की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। कैंपस और उसके आसपास पुलिस बल की नियमित तैनाती व पीसीआर/राइडर गश्त बढ़ाई जाए ताकि असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाया जा सके। पुलिस की सक्रियता से छात्राओं में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी और नशे या अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगेगी। भयमुक्त शैक्षणिक वातावरण तैयार करने के लिए पुलिस प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल होना अत्यंत आवश्यक है।

SP हेमेंद्र मीणा ने दिया ठोस कार्रवाई का आश्वासन

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा ने छात्र प्रतिनिधियों की आश्वासन दिया कि विश्वविद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर त्वरित आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। छात्र नेता रवि मसीत ने एसपी द्वारा दिए गए सकारात्मक आश्वासन का स्वागत किया। इस मौके वा राहुल खोला, हरीश यादव और इशांत सहित अन्य छात्र प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर