Haryana News: चार माह से खेल नर्सरी प्रशिक्षकों का वेतन लंबित: NGO ने खेल निदेशक को लिखा पत्र

On: August 25, 2026 6:05 PM
Follow Us:
Haryana News Sports nursery coaches' salaries pending for four months

Haryana News:   रेवाड़ी (Best24News): हरियाणा में खेलों की नींव मजबूत करने वाले खेल नर्सरी प्रशिक्षक (Sports Nursery Coaches) इन दिनों गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। प्रदेश भर की विभिन्न खेल नर्सरियों में कार्यरत प्रशिक्षकों को चालू वित्तीय वर्ष के तहत अप्रैल 2026 से 31 जुलाई 2026 तक (कुल 4 महीनों) का मानदेय व वेतन अभी तक जारी नहीं किया गया है।

लगातार चार महीनों से वेतन न मिलने के कारण प्रशिक्षकों के सामने परिवार के भरण-पोषण और दैनिक जरूरतों को पूरा करने की विकट समस्या खड़ी हो गई है। इस गंभीर समस्या को लेकर गैर-सरकारी संगठन ‘ग्रामीण उत्थान – भारत निर्माण’ ने हरियाणा के खेल निदेशक को पत्र भेजकर लंबित वेतन तत्काल जारी करने की मांग की है।

 

चार माह से खेल नर्सरी प्रशिक्षकों का वेतन लंबित: NGO ने खेल निदेशक को लिखा पत्र
चार माह से खेल नर्सरी प्रशिक्षकों का वेतन लंबित: NGO ने खेल निदेशक को लिखा पत्र

पत्र में उल्लेख किया गया है कि खेल नर्सरी प्रशिक्षक नियमित रूप से अपनी सेवाएं दे रहे हैं और खिलाड़ियों को तराशने में जुटे हैं। समय पर मानदेय न मिलना अत्यंत निराशाजनक है, जिससे प्रशिक्षकों का मनोबल टूट रहा है। इस आर्थिक व मानसिक तनाव का सीधा असर प्रशिक्षकों के प्रदर्शन और प्रशिक्षण ले रहे युवा खिलाड़ियों की तैयारियों पर पड़ रहा है।

खेल मंत्री गौरव गौतम से की अपील

संस्था ने हरियाणा के खेल मंत्री  गौरव गौतम से गुहार लगाई है कि वे इस मामले में स्वयं संज्ञान लें और संबंधित विभागीय अधिकारियों को अप्रैल से जुलाई 2026 तक का पूरा बकाया वेतन तुरंत जारी करने के कड़े निर्देश दें। साथ ही, भविष्य में खेल प्रशिक्षकों को हर महीने की तय समय-सीमा के भीतर मानदेय का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है ताकि खेल प्रोत्साहन का राज्य सरकार का संकल्प जमीनी स्तर पर प्रभावित न हो।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर