Haryana News: रेवाड़ी: 59वीं राज्यस्तरीय विद्यालय नेटबॉल प्रतियोगिता में जहां लडकियों ने तो पहले भी बाजी मार ली थी वही तीसरे दिन हिंदू स्कूल में आयोजित मुकाबलों में अंडर-19, 17 और अंडर-14 बालक वर्ग में रेवाड़ी की टीमों ने जीत दर्ज कराई। एक बार फिर रेवाड़ी के खिलाडियों ने अपना परचम लहराया दिया हैं। जबकि पिछले साल भी रेवाड़ी की टीम ही विनर (Winner ) थी।

अंडर-19 बालक वर्ग की नेटबॉल प्रतियोगिता में रेवाड़ी की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। कुरुक्षेत्र की टीम दूसरे और रोहतक की टीम तीसरे स्थान पर रही। अंडर-17 बालक वर्ग में भी रेवाड़ी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। हिसार की टीम ने दूसरा और कुरुक्षेत्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार अंडर-14 बालक वर्ग में भी रेवाड़ी की टीम का दबदबा रहा। रेवाड़ी ने पहला स्थान हासिल किया जबकि सिरसा की टीम दूसरे और झज्जर की टीम तीसरे स्थान पर रही।

लडकियां भी लहराया चुकी है परचम: बता दे कि रेवाड़ी की लड़कियां इससे पहले भी तीन साल से लगातार विजेता रही हैं। इस प्रतियोगिता में अंडर 14 में झज्जर द्वितीय व सोनीपत तृतीय रहा। अंडर 17 व 19 में फतेहाबाद उपविजेता रहा। लड़कियों की प्रतियोगिताएं संपन्न होने के बाद लड़कों की आरंभ हुई।













