धारूहेड़ा: पंजाब के अमृतसर में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप में ब्लैक पैंथर कराटे क्लब, धारूहेड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले को का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में 7 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें दो खिलाडियों ने स्वर्ण, दो ने रजत तथा तीन खिलाडियों ने कास्य पदक जीता है।
कोच यश सैनी एवं हिमांशु ने बताया कि प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान सहित कई राज्यों की टीमें शामिल हुईं। ब्लैक पैंथर कराटे क्लब धारूहेड़ा की ओर से प्रतियोगिता में 7 खिलाड़ियों ने भाग लिया और सभी 7 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की। कुणाल और भानु ने स्वर्ण पदक, कार्तिक, शुभम और नचिता ने रजत पदक, जबकि मनीषा और दक्ष ने कांस्य पदक हासिल किया।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बीच प्रदर्शन करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। बच्चों ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर शानदार प्रदर्शन किया है। धारूहेड़ा पहुंचने पर खिलाडियों को बधाई देने वालो का तांता लगा रहा।













