लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा आज आएंगें रेवाड़ी

On: August 24, 2026 8:45 AM
Follow Us:
RANBIR GANGWA

 

रेवाड़ी (Best24News): रेवाड़ी की समस्याओं व शिकायतों का मौके पर समाधान करने के लिए जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक सोमवार, 24 अगस्त को आयोजित की जाएगी। बता दे कि यह बैठक शहर के बाल भवन रेवाड़ी में प्रातः 11:00 बजे शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी (Public Health Engineering) एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा करेंगे।

इन शिकायतों का होगा निपटारा

बता दे कि परिवेदना समिति की इस बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 12 परिवादों को रखा गया है। इनमें से 8 नए मामले हैं जबकि 4 पुराने (लंबित) मामले शामिल हैं। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा इन सभी परिवादों की सुनवाई करेंगे और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही दिशा-निर्देश जारी करेंगे। इसके अलावा, बैठक में उपस्थित आम नागरिकों की शिकायतों को भी सुना जाएगा।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर