हरियाणा में पिछले सालो से अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग उठ रही हैं। एक बार फिर रेवाड़ी के कोसली में एक बार फिर अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग उठी। फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने गांव में आयोजित कार्यक्रम में 40 फीट का तिरंगा फहराया।
जानिए पहली बार कब उठी थी मांग
देश के कई राज्यों में अहीर रेजिमेंट की मांग एक बार फिर उठ रही है। लेकिन सवाल इस मांग की टाइमिंग को लेकर है। कई नेताओं ने पार्टी लाइन से ऊपर उठकर जाट, राजपूत और महार रेजिमेंट की ओर इशारा करते हुए भारतीय सेना में अहीरों के लिए एक अलग रेजिमेंट की मांग का समर्थन किया है। बता दे पहले ऐसी ही मांग 2019 में भी उठी थी, जब लोकसभा के चुनाव हो रहे थे।
सरकार ने भारत में अपने शासन के दौरान अंग्रेजों द्वारा प्रतिपादित और कार्यान्वित तथाकथित मार्शल रेस सिद्धांत की तर्ज पर नई रेजिमेंट बनाने के मुद्दे पर एक स्थिर रुख बनाए रखा है। पिछले कई दशकों से, लगातार रक्षा मंत्रियों ने कहा है कि जाति और वर्ग के आधार पर कोई नई रेजिमेंट बनाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। उनका कहना है कि सरकार का ध्यान सेना को एक राष्ट्रीय चरित्र प्रदान करने पर है और रेजिमेंटों को क्षेत्रीय या धार्मिक पहचान तक सीमित करने पर नहीं है।
जनवरी 2023 में, लोकसभा में सांसद गिरिधारी यादव के एक प्रश्न का उत्तर देते हुए, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने इस बात से इनकार किया कि भारतीय सेना में विभिन्न जाति-आधारित रेजिमेंट मौजूद हैं। वक्ताओं ने देश की आजादी और स्वतंत्र भारत में यदुवंशी समाज के योगदान को देखते हुए सिख और जाट रजिमेंट की तर्ज पर अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग की।
अहीर रेजिमेंट संघर्ष समिति के पदाधिकारी सतबीर सिंह यादव ने बताया कि अहीर जनजागृति तिरंगा अभियान के तहत गांव के तिकोना पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मठ और एक्स सर्विसमैन लीग के सहयोग से फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने मठ के पास 40 फीट ऊंचा तिरंगा स्थापित किया। सैंकड़ों पूर्व सैनिक और ग्रामीण इसके गवाह बने।इस दौरान समिति ने अहीर रेजिमेंट बनाने की अपनी मांग को फिर दोहराया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से यदुवंशी समाज संघर्ष कर रहा है।
अहीर रेजिमेंट का प्रस्ताव विचाराधीन नहीं
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार अहीर रेजिमेंट के गठन के संबंध में, रक्षा राज्य मंत्री ने कहा, “अहीर रेजिमेंट के गठन का प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है. इस विषय पर सरकारी नीति के अनुसार, सभी नागरिक, चाहे वे किसी भी वर्ग, पंथ, क्षेत्र या धर्म के हों, भारतीय सेना में भर्ती के लिए पात्र हैं.












