हरियााणा के जिला रेवाड़ी में 6 सितंबर को मैराथन होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस मैराथन के मुख्यातिथि होंगे। इसके लिए 18 अगस्त से पंजीकरण शुरू हो होगा। इस मैराथन में हर आयुवर्ग के अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
तैयारियों को लेकर डीसी ने ली बैठक
इसके लिए सोमवार को डीसी अभिषेक मीणा ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सभी व्यवस्था समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए। मैराथन का मुख्य उद्देश्य नशे के खिलाफ लोगों विशेषकर युवाओं को जागरूक करना है।
रूट चार्ट और व्यवस्था प्रबंध करें सुनिश्चित
उन्होंने कहा कि अधिकारी आपसी तालमेल बनाकर मैराथन के रूट, प्रतिभागियों की संख्या, रूट प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, चिकित्सा एवं सुरक्षा प्रबंधन, पेयजल, टेंट, मंच, प्रकाश एवं ध्वनि व्यवस्था, एलईडी स्क्रीन, फोटोग्राफी सहत सभी व्यवस्था समय रहते पूरी करें।
उन्होंने कहा- मैराथन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए संबंधित विभाग अपने-अपने स्तर पर जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर कोताही और अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
आयोजन टीम में स्वयंसेवक भी होंगे शामिल
डीसी ने कहा कि आयोजन स्थल पर आवश्यक सुविधाओं के लिए आयोजन टीम गठित की जाएगी। जिसमें स्वयंसेवकों को भी शामिल किया जाएगा। अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों, महाविद्यालयों, औद्योगिक इकाइयों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों तथा अन्य संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर प्रेरित किया जाए।
उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाइयों के प्रतिभागियों के लिए भी आपसी समन्वय बनाकर अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। जिससे मैराथन में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को कार्यक्रम स्थल पर बेहतर अनुभव मिले।
ये रहे मौजूद: बैठक में एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम रेवाड़ी दलबीर सिंह, एसडीएम बावल संजीव कुमार, सीटीएम जितेंद्र कुमार सहित इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।