शिव रात्रि पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, लगे बम बम के जयकारे

On: August 11, 2026 8:14 PM
Follow Us:
फ़ोटो..डूगरवास में कावडियों का स्वागत करते हुए

धारूहेड़ा: सावन के शिव रात्रि पर्व पर सुबह से बम बम के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। सुबह से मंदिर में कावड चढाने व पूजा अर्चना के चलते श्रऋालुओ की भीड जमा रही। हाईवे पर बम बम के जयकारे सुनाई दिए। मंगलवार को हाईवे से गुजरने वाली डाक कावड के चलते जगह जगह जाम जैसे स्थिति बनी रही।

धारूहेड़ा: महेश्चरी के शिव मंदिर में जलाभिषेक करते कावडिए
धारूहेड़ा: महेश्चरी के शिव मंदिर में जलाभिषेक करते कावडिए

महेश्वरी गांव स्थित स्वयंभू शिव मंदिर में हरिद्वार से लाई गई महाकावड़ का आगमन हुआ। श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ को स्वयंभू प्राचीन शिव मंदिर में गंगाजल अर्पित किया। इस धार्मिक आयोजन में पुजारी राजेन्द्र, संदीप, विकास, अमित, नवीन, दीपक, जितेंद्र, महेंद्र, टिंकू, अजय , लारा, मोहित, दीपक, विनीत मौजूद रहे।

धारूहेड़ा: नंदू गोशाला में हरिद्वार से लाया गंगा जल गोमाता के पावन चरणों में श्रद्धापूर्वक अर्पित
धारूहेड़ा: नंदू गोशाला में हरिद्वार से लाया गंगा जल गोमाता के पावन चरणों में श्रद्धापूर्वक अर्पित

गौरक्षा दल एवं शहीद भगत सिंह ब्रिगेड के गौभक्त सचिन, भगतसिंह, जीतू द्वारा हरिद्वार से पैदल पवित्र गंगाजल लाकर श्री नन्दू गौशाला एवं गौवंश उपचारशाला, धारूहेड़ा में गौमाता के पावन चरणों में श्रद्धापूर्वक अर्पित किया गया यह केवल जल यात्रा नहीं, बल्कि गौमाता के प्रति श्रद्धा, सेवा, समर्पण और सनातन आस्था का प्रतीक है।

कावड़ियों का किया स्वागत : डूंगरवास में कावड़ लेकर पहुंचे कावड़ियों का सेवा समिति की ओर से स्वागत किया गया। प्रदीप पंच ने बताया कि हर साल से गांव में तीन चार टीमें कावड लाती है। हाईवे पर पिछले 10 सालों से कांवड सेवा शिविर लगाया जाता है।

 

 

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें