धारूहेड़ा (Best24News): महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर गांव राजपुरा आलमगिरपुर में धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल पेश की गई। इस पावन पर्व समाज सेवी महेंद्र सिंह ने गांव जोहड पर बरगद के पौधे का रोपण किया गया।
समाजेसेवी ने कहा कि भगवान शिव प्रकृति के रक्षक हैं और शिवरात्रि जैसे पवित्र अवसर पर पौधे लगाना अत्यंत पुण्य का कार्य है। बरगद के वृक्ष को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में पूजनीय तथा दीर्घायु का प्रतीक माना गया है। यह विशाल वृक्ष न केवल पर्यावरण को शुद्ध रखता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए छाया और स्वच्छ हवा भी प्रदान करेगा। इस मौके पर दीपक, चिराग, प्रिस आदि मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने ली देखभाल की जिम्मेदारी
पौधरोपण के पश्चात ग्रामीणों ने केवल पौधा लगाने तक सीमित न रहकर उसकी नियमित देखभाल, सिंचाई और सुरक्षा (ट्री-गार्ड) की पूरी जिम्मेदारी लेने का संकल्प जताया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों से हर शुभ अवसर पर कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की।
धारूहेड़ा: गांव राजपुरा में पौधारोपण














