ग्रीन ओर्थ होटल रेवाड़ी में मिला राजस्थान के युवक का शव

On: August 11, 2026 2:54 PM
Follow Us:
DEATH

 

दिल्ली जयपुर हाईवे स्थित बावल के ग्रीन ओर्थ होटल के कमरे में युवक का शव मिला है। राजस्थान के दो युवको ने कमरा बुक करवाया था। होटल कर्मियों के बताया कि मंगलवार सुबह चेकआउट नहीं किया। होटल कर्मियों ने जब जाकर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना पाकर थाना बावल प्रभारी फूल कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

होटल ग्रीन ओर्थ में किया था कमरा बुक

बता दे कि राजस्थान के दो युवकों ने होटल ग्रीन ओर्थ होटल में कमरा नंबर 101 बुक किया था। एक युवक रात को 11:30 बजे चेक आउट कर गया, जबकि दूसरे को मंंगलवार को खाली करना था। मंगलवार सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो कर्मचारियों ने देखा तो युवक शव फर्श पर पड़ा मिला। युवक की मौत हुई या हत्या फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

 

अंदर से बंद मिला दरवाजा

होटल कर्मियों के अनुसार जसबीर ने मंगलवार सुबह 11:30 बजे तक चेकआउट नहीं किया। होटल कर्मियों ने जब जाकर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। जिसके बाद दूसरी चाबी लगाकर दरावाजा खोला तो जसबीर फर्श पर पड़ा हुआ था। कर्मियों ने जिसकी सूचना होटल मैनेजमेंट और पुलिस को दी। सूचना के बाद बावल थाना एसएचओ टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

राजस्थान का रहने वाला

राजस्थान के सरायकलां निवासी संदीप और जसबीर सोमवार को दोनों सोमवार को सुबह होटल आए। दोनों ने कमरा नंबर 101 बुक किया। संदीप रात को करीब 11:30 बजे चेकआउट कर चला गया। जबकि जसबीर को सुबह 11:30 बजे तक चेकआउट करना था। जसबीर की कैस मौत हुई यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें