Special Train: सावन माह के दौरान बढ़ी यात्रियों संख्या को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने एक बडा फैसला लिया है। बता दे कि श्रद्धालुओ की भीड को देखते हुए 10 अगस्त को रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी के बीच एक ट्रिप के लिए अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। बता दें कि यह रेल सेवा से नारनौल, अटेली, निजामपुर, नीमकाथाना और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09637 रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल 10 अगस्त को सुबह 11 बजे रेवाड़ी से रवाना होगी और दोपहर 2:20 बजे रींगस पहुंचेगी
इन स्टेशनो पर रहेगा ठहराव
नारनौल रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन सुबह 11:55 बजे पहुंचेगी और 11:57 बजे रवाना होगी। वहीं वापसी में ट्रेन शाम 4:40 बजे नारनौल पहुंचेगी और 4:42 बजे रेवाड़ी के लिए प्रस्थान करेगी। जबकि इस ट्रेन का कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवड़ा, नीमकाथाना, कांवट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव होगां
स्पेशल ट्रेन में बढाए गए 10 डिब्बे
रेलवे ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन में 8 साधारण श्रेणी के कोच और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे लगाए जाएंगे। चूंकि यह अनारक्षित स्पेशल ट्रेन होगी, इसलिए यात्री बिना आरक्षण के यात्रा कर सकेंगे।
ये रहेगा समय
गाड़ी संख्या 09637 रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल 10 अगस्त को सुबह 11 बजे रेवाड़ी से रवाना होगी और दोपहर 2:20 बजे रींगस पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09638 रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल दोपहर 2:55 बजे रींगस से रवाना होकर शाम 6:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।














