गुरुग्राम से चली भव्य कलश यात्रा का धारूहेड़ा में हुआ स्वागत

On: August 5, 2026 8:39 PM
Follow Us:
गुरुग्राम से चली भव्य कलश यात्रा का धारूहेड़ा में हुआ स्वागत

धारूहेड़ा। संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती की स्मृति में गुरुग्राम से भाजपा रेवाड़ी जिला अध्यक्षा डॉ वंदना पोपली ऐतिहासिक कलश यात्रा लेकर धारूहेड़ा पहुंची। यहां पहुंचने पर भाजपा जिला टीम एवं स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस पावन यात्रा का शुभारंभ गुरुग्राम से हुआ, जहां हरियाणा के मुख्यमंत्री माननीय नायब सिंह सैनी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अर्चना गुप्ता जी ने डॉ. वंदना पोपली को पवित्र कलश सौंपा।

गुरुग्राम से चली भव्य कलश यात्रा का धारूहेड़ा में हुआ स्वागत
गुरुग्राम से चली भव्य कलश यात्रा का धारूहेड़ा में हुआ स्वागत

कलश यात्रा पहुंचने पर श्रद्धालुओं उत्साह देखने को मिला

नगरपालिका धारूहेड़ा के चेयरमैन अजय जांगड़ा और मण्डल अध्यक्ष अजीत कोसलिया के नेतृत्व में जिला भाजपा की पूरी टीम ने कलश यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष रामपाल जी सहित धारूहेड़ा के विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धा और उत्साह के साथ इस पावन यात्रा का अभिनंदन किया।

 

 

गुरुग्राम से चली भव्य कलश यात्रा का धारूहेड़ा में हुआ स्वागत
गुरुग्राम से चली भव्य कलश यात्रा का धारूहेड़ा में हुआ स्वागत

यह विशेष कलश बनारस की पवित्र भूमि से लाया गया है, जिसे संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस पावन यात्रा का महत्वपूर्ण प्रतीक माना जा रहा है। कलश यात्रा के धारूहेड़ा पहुंचने के बाद इसे रेवाड़ी जिला क्षेत्र में स्थित शिव मंदिर में विधिवत रूप से स्थापित किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने संत रविदास जी को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष वंदना पोपली ने कहा, “संत शिरोमणि रविदास जी केवल एक महान संत ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के महान संदेशवाहक थे। बनारस की पावन भूमि से आया यह कलश हमारे लिए श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। हमारा प्रयास है कि संत रविदास जी के विचार केवल किसी एक स्थान तक सीमित न रहें, बल्कि रेवाड़ी जिले के प्रत्येक गांव और प्रत्येक परिवार तक पहुंचें। उन्होंने आगे बताया कि कलश में लाई गई पावन मिट्टी को रेवाड़ी जिले के हर गांव, हर ब्लॉक और हर मंडल के मंदिरों तक पहुंचाया जाएगा।

 

 

गुरुग्राम से चली भव्य कलश यात्रा का धारूहेड़ा में हुआ स्वागत
गुरुग्राम से चली भव्य कलश यात्रा का धारूहेड़ा में हुआ स्वागत

वहां श्रद्धापूर्वक संत शिरोमणि रविदास जी का स्मरण एवं पूजन किया जाएगा, ताकि उनकी जन्मस्थली और उनके महान विचारों से जुड़ी यह पावन भावना जिले के कोने-कोने तक पहुंच सके। जिला अध्यक्ष ने आगे बताया कि यह केवल एक कलश यात्रा नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश लेकर चलने वाला अभियान है। रेवाड़ी जिले के प्रत्येक गांव, ब्लॉक, मंडल और मंदिर तक इस पावन मिट्टी को पहुंचाने की कार्ययोजना तैयार की गई है।

इसके माध्यम से युवा पीढ़ी को भी संत रविदास जी के जीवन, संघर्ष और मानवतावादी विचारों से परिचित कराया जाएगा। कलश यात्रा के स्वागत के दौरान धारूहेड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा एवं उल्लास के साथ कलश यात्रा का स्वागत किया।

 

गुरुग्राम से चली भव्य कलश यात्रा का धारूहेड़ा में हुआ स्वागत
गुरुग्राम से चली भव्य कलश यात्रा का धारूहेड़ा में हुआ स्वागत

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संत शिरोमणि रविदास जी के आदर्शों को आत्मसात करने तथा सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। कलश यात्रा का यह आयोजन श्रद्धा और आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता का भी संदेश देता नजर आया। बनारस की पावन भूमि से चली यह पवित्र मिट्टी अब रेवाड़ी जिले के गांव-गांव और मंदिर-मंदिर तक संत रविदास जी की स्मृति और उनके विचारों का संदेश पहुंचाने की दिशा में आगे बढ़ेगी।

इस अवसर पर जिला महामंत्री पंडित हिमांशु पालीवाल,कुलदीप चौहान,डॉ.कमल निम्बल एडवोकेट,जितेन्द्र वाल्मीकि,रोहताश वाल्मीकि,संजय बडगुर्जर,राजेश रानी बिडलान,शशि बाला,प्रवीन शर्मा,जतिन अरनेजा,दिनेश यादव,गौरव शर्मा, नीतू चौधरी,सावन सैनी,मण्डल अध्यक्ष’ अजित कोसलिया,बलराज यादव,नानक चन्द खोला,हरद्वारी लाल,मुकेश सारवान,मनोज सैनी पार्षद,राजेन्द्र सिंह,मनोज वाल्मीकि,R.K जांगड़ा,राहुल जोशी,सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित हें।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें