हरियाणा में लंबे समय से लोगों को परेशान कर रही उमस और तेज गर्मी के बीच मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली।कुरुक्षेत्र,फतेहाबाद सहित कई जिले में दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ हुई जोरदार बारिश ने पूरे शहर का मौसम बदल दिया। कई जिलों में जमा जाऊं बारिश की वजह से राहत मिली है। राज्य के कई जिलों में लंबे समय से गर्मी के वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही थी। अचानक होने वाली बारिश के वजह से राज्य के लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
आने वाले दिनों में सक्रिय रह सकता है मानसून
मौसम में आए इस बदलाव को मानसून की सक्रियता का संकेत माना जा रहा है। यदि आने वाले दिनों में इसी तरह बारिश का सिलसिला जारी रहता है तो प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि लगातार बारिश होने की स्थिति में निचले इलाकों में जलभराव और यातायात संबंधी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। ऐसे में लोगों को मौसम अपडेट पर नजर रखने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
हरियाणा में इस साल हर साल से कम हुई है बारिश
भले ही राज्य में बारिश हो रही है लेकिन राज्य में इस साल हर साल से कम बारिश देखने को मिली है। बारिश कम होने से किसने की परेशानियां भी बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग की माने तो इस साल हर साल की अपेक्षा कम बारिश होगी।












