चेयरमैन व पार्षदों को धारूहेड़ा जांगिड़ ब्राह्मण समाज ने किया सम्मानित

On: August 2, 2026 4:35 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: सोहना रोड स्थित जांगिड़ ब्राह्मण धर्मशाला में जांगिड़ ब्राह्मण समाज समिति की ओर से चेयरमैन व पार्षदों को सम्मानित करते हुए

धारूहेड़ा: सोहना रोड स्थित जांगिड़ ब्राह्मण धर्मशाला में  धारूहेड़ा जांगिड़ ब्राह्मण समाज समिति की बैठक प्रधान सुल्तान सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके पर चेयरमैन व 18 पार्षदों को सम्मानित किया तथा समाज की ओर से मांग पत्र भी दिया गया। इस मौके पर जांगडा समाज के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष खुशीराम, महेंद्र जांगिड़, दौलतराम, मदन, ज्ञान चंद व यादराम भी मौजूद रहे।

प्रधान ने कहा भिवाड़ी का काला पानी बार बार धारूहेड़ा में पहुंच रहा है। इसका स्थाई समाधान करवाया जाए। पिछले 5 साल से बार बार पीएचसी की जगह 50 बेड बनाने की घोषणा हो रही है लेकिन अभी तक अस्पताल नहीं बनाया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं के चलते लोग प्राइवेट डॉक्टरों से जेब कटवानी पड रही है।

इतना ही नहीं भगत सिंह चौक पर लगने वाला जाम दुकानदारों व राहगीरों के लिए परेशानी बना हुआ है।  इस मौके पर नवनिर्मित चेयरमैन अजय जांगडा व 18 वार्ड मेंबरों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। चेयरमैन अजय जांगडा ने समाज को तीनों समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें