इंतजार खत्म! दमकल विभाग धारूहेड़ा को सोमवार को मिलेगा खुद का नया भवन, MLA लक्ष्मण सिंह यादव करेंगे उद्घाटन

On: August 2, 2026 3:55 PM
Follow Us:
FIR BRIDGE OFFICE DHARUHERA

धारूहेड़ा (Best24News): औधोगिक कस्बे धारूहेड़ा के अग्निशमन विभाग (Fire Brigade Department) के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। पिछले करीब 15 वर्षों से   खुद की इमारत का इंतजार कर रहे दमकल विभाग धारूहेड़ा को आखिरकार सोमवार को अपना नया और अत्याधुनिक भवन मिलने जा रहा है। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर बनकर तैयार हुए इस नए भवन का उद्घाटन रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव करेंगे।  करीब 47 लाख की लागत से दमकल केंद्र तैयार किया गया है। यह करीब डेढ एकड में बनाया गया है।

भगत सिंह चौक के जाम और पानी की किल्लत से मिलेगी निजात

बता दे फिलहाल दमकल विभाग का कार्यालय सोहना रोड स्थित नगर पालिका के पुराने जर्जर भवन के महज दो कमरे में चल रहा था। भीड़भाड़ वाले इलाके में कार्यालय होने के कारण आगजनी की घटना के समय दमकल गाड़ियों को भगत सिंह चौक पर लगने वाले भीषण जाम से जूझना पड़ता था। इसके अलावा, दमकल केंद्र में पानी स्टोरेज की व्यवस्था न होने के कारण गाड़ियों में पानी भरने के लिए निजी कंपनियों पर निर्भर रहना पड़ता था।

बता दे कि नया कार्यालय हाईवे के पास स्थित है, जिससे आपात स्थिति में गाड़ियां बिना किसी ट्रैफिक जाम में फंसे तुरंत मौके के लिए रवाना हो सकेंगी। नए केंद्र में गाड़ियों को पानी भरने के लिए एक बड़ा वाटर स्टोरेज टैंक बनाया गया है, जिससे पानी की किल्लत पूरी तरह दूर हो जाएगी।

2010 में बना था उप-दमकल केंद्र

गौरतलब है कि वर्ष 2008 में धारूहेड़ा को नगर पालिका का दर्जा मिला था, जिसके बाद वर्ष 2010 में यहां उप-दमकल केंद्र स्थापित किया गया था। धारूहेड़ा दमकल केंद्र के अंतर्गत 35 से अधिक गांव, विशाल औद्योगिक क्षेत्र (Industrial Hub), शहर के 18 वार्ड और मुख्य बाजार आते हैं। भवन न होने के कारण कर्मचारियों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था।

HSVP ने किया निर्माण, ठेकेदार की वजह से हुई देरी

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) द्वारा वर्ष 2018 में नए भवन का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। इसे वर्ष 2021 तक पूरा होना था, लेकिन बीच में ठेकेदार द्वारा काम छोड़ देने के कारण दोबारा टेंडर प्रक्रिया करनी पड़ी, जिससे इसमें देरी हुई। अब यह भवन पूरी तरह बनकर तैयार है।

सोमवार को होगा उद्धाटन

दमकल अधिकारी नितीश भारद्वाज ने बताया कि उद्घाटन समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को विधायक लक्ष्मण सिंह यादव द्वारा रिबन काटकर नया भवन दमकल विभाग को सौंप दिया जाएगा।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें