धारूहेड़ा सरपंच एसोसिएशन ने विधायक लक्ष्मण यादव से की मुलाकात, BDPO के निलंबन पर जताया आभार

On: July 26, 2026 9:32 AM
Follow Us:
धारूहेड़ा सरपंच एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल सरपंच एसोसिएशन प्रतिनिधि कार्तिक यादव की अगुवाई में रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव से मिला

धारूहेड़ा: धारूहेड़ा सरपंच एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल सरपंच एसोसिएशन प्रतिनिधि कार्तिक यादव की अगुवाई में रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव से मिला। इस दौरान सरपंचों ने बीडीपीओ (BDPO) सुरजीत सिंह के निलंबन को लेकर विधायक का धन्यवाद किया और क्षेत्र की समस्याओं को उनके सामने रखा। उन्होंने जल्द धारूहेड़ा के लिए नया ​बीडीपीओ को नियुक्त करवाने की अपील की।

 धारूहेड़ा सरपंच एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल सरपंच एसोसिएशन प्रतिनिधि कार्तिक यादव की अगुवाई में रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव से मिला
धारूहेड़ा सरपंच एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल सरपंच एसोसिएशन प्रतिनिधि कार्तिक यादव की अगुवाई में रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव से मिला

BDPO के व्यवहार और धमकियों से परेशान थे सरपंच

बता दे कि बीडीपीओ सुरजीत सिंह द्वारा आए दिन रिकॉर्ड की आड़ में सरपंचों को परेशान किया जा रहा था। इतना ही नहीं, बात-बात पर सरपंचों को निलंबित करवाने की धमकियां भी दी जा रही थीं। बीडीपीओ के इस अड़ियल और मनमाने व्यवहार से तंग आकर करीब एक महीने पहले सरपंचों ने रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण यादव को एक मांग पत्र सौंपा था।

विधायक का जताया आभार, नए BDPO की नियुक्ति की मांग

विधायक द्वारा मामले का संज्ञान लेने और बीडीपीओ के निलंबन की कार्रवाई होने पर सरपंच एसोसिएशन ने उनका विशेष आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही प्रतिनिधियों ने अपील की कि धारूहेड़ा ब्लॉक में जल्द से जल्द नए बीडीपीओ (BDPO) की नियुक्ति की जाए, ताकि गांवों के विकास कार्य ठप न हों और प्रशासनिक कार्य सुचारू रूप से चल सकें।

 धारूहेड़ा सरपंच एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल सरपंच एसोसिएशन प्रतिनिधि कार्तिक यादव की अगुवाई में रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव से मिला
धारूहेड़ा सरपंच एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल सरपंच एसोसिएशन प्रतिनिधि कार्तिक यादव की अगुवाई में रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव से मिला

51 गांवों से जुड़ा है मामला:

धारूहेड़ा ब्लॉक के अंतर्गत कुल 51 गांव आते हैं। बीडीपीओ का पद खाली होने या प्रशासनिक लापरवाही के कारण इन सभी गांवों के विकास और आमजन से जुड़े कार्य सीधे तौर पर प्रभावित हो रहे हैं।

 धारूहेड़ा सरपंच एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल सरपंच एसोसिएशन प्रतिनिधि कार्तिक यादव की अगुवाई में रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव से मिला
धारूहेड़ा सरपंच एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल सरपंच एसोसिएशन प्रतिनिधि कार्तिक यादव की अगुवाई में रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव से मिला

ये रहे मौजूद: ये रहे मौजूद: इस मौके पर कार्तिक सरपंच जोनियावास (प्रधान-धारूहेड़ा सरपंच एसोसिएशन) , ऋषि सरपंच प्रतिनिधि घटाल, विजय सरपंच सांपली, मलखान सरपंच प्रतिनिधि मालपुरा, रामचन्द्र सरपंच ततारपुर, महेश सरपंच मालाहेडा, लखी सरपंच खटावली, प्रदीप सरपंच राजपुरा, राजीव सरपंच खिजूरी, विनोद सरपंच बलियारखुर्द, राजकुमार सरपंच खालियावास, कुलदीप सरपंच लालपुर, धनपत सरपंच डवाना, पवन सरपंच कठुवास , प्रीतम सरपंच जोनावास, करण सरपंच रसगण, राकेश सरपंच साहलावास , उमेद सरपंच प्रतिनिधी महेश्वरी, नरेंद्र सरपंच तुर्कियावास, विपिन सरपंच डूंगरवास, मनोज सरपंच ढाकिया, तेजपाल सरपंच आसियाकी, विक्रम सरपंच रोजका व अन्य काफी सरपंच मौजूद रहे ।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now