हरियाणा: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश संगठन के विस्तार के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक मे इस सत्र के लिए संगठन के विस्तार के लिए नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, हरियाणा में संगठन की कमान अनुभवी और समर्पित पदाधिकारियों को सौंपी गई है।
इन्हें मिली हरियाणा संगठन में जिम्मेदारी
महासभा के राष्ट्रीय महासचिव श्री रवि ठाकुर द्वारा नियुक्ति पत्र जारी किया है। चरण सिंह छोकर को हरियाणा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं गंगा सिंह चौहान को संगठन में प्रदेश महामंत्री (हरियाणा) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। मुरली सिंह चौहान को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हरियाणा राज्य प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है

राष्ट्रीय नेतृत्व ने जताई उम्मीद, समाज को मिलेगी नई मजबूती
नवीन नियुक्तियों पर राष्ट्रीय महासचिव रवि ठाकुर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामनाएँ दीं। राष्ट्रीय नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारियों के कुशल नेतृत्व, समर्पण, संगठन क्षमता एवं समाज सेवा की भावना से हरियाणा प्रदेश में संगठन नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा इसके साथ ही यह टीम क्षत्रिय समाज की एकता, सम्मान, संस्कृति एवं गौरव को और अधिक सशक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

राजपूत महासभा ने धारूहेड़ा मेंं किया स्वागत
बता दे इस नियुक्ति् के बाद धारूहेड़ा में राजपूत महासभा की ओर से बैठक आयोजित की गई । इस मौके पर सभा में मौजूद लोगो ने बताया कि राजपूत महासभा के अध्यक्ष चरण सिंह छोकर को हरियाणा का नया प्रदेश अध्यक्ष तथा गंगा सिंह चौहान को संगठन में प्रदेश महामंत्री (हरियाणा) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इस मौके सतवीर सिंह चौहान ,जितेंद्र सिंह छोकर, पवन सिंह, हरकेश सिंह , नरेंद्र सिंह राठौड़ अतर सिंह सिसोदिया, रमन सिंह भदोरिया, विक्रम सिंह ने उनका स्वागत किया तथा इस नियुक्ति् पर बधाईयां दी।













